Meerut : थाना क्षेत्र के बड़कली गांव में एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर दिया, लेकिन गोली मिस होने पर उसकी जान बच गई। पीडि़त ने आरोपी को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी । बड़कली गांव निवासी तेजवीर पुत्र गजेंद्र ने बताया कि वह गांव निवासी अपने नौकर अजब सिंह को साथ लेकर बुधवार की दोपहर राजवाहे से खेतों को पानी दे रहा था। आरोप है कि उसके खेत की मेढ़ पर गांव के मनोज पुत्र सतपाल उसे दबंगई दिखाते हुए गाली-गलौज करने लगा। पीडि़त ने बताया कि गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपी मनोज ने जान से मारने की नियत से उसके ऊपर तमंचे से फायर किया, लेकिन तमंचे में गोली मिस हो गई। आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीडि़त जान बचाकर थाने पहुंचा। उसने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।