मॉडलिंग में ग्लैमर का तड़का होता है। इसकी चकाचौंध से बच पाना मुश्किल होता है। आदमी चाहे कोई हो, कितना भी इंटलीजेंट हो, इसमें फंस ही जाता है। इस ग्लैमर वल्र्ड में फ्रॉड नई बात नहीं है, खासकर मॉडलिंग में। इस क्षेत्र में हर दिन फ्रॉड के नए मामले सामने आ रहे हैं। पहले यह मुम्बई में होता था, लेकिन अब तो लोकल लेवल पर लोगों ने इस धंधे को अपना लिया है। मॉडलिंग में वल्र्ड और इंडिया लेवल पर फैशन शो आयोजित किए जाते हैं। इसे देखकर स्टेट लेवल पर भी फैशन शो आयोजित किए जाने लगे।

बड़े धोखे हैं इस राह में!

प्राइज में मिले थे 51 हजार

ग्लैमर की वजह से यहां भी लड़कियां खींची चली आती हैं। आयोजक उनका इस्तेमाल करते हैं। बदले में उन्हें कुछ भी नहीं मिलता। नया मामला 'रियल प्रिंसेस ऑफ बिहार' में सामने आया है। धु्रव कम्युनिकेशन ने रियल प्रिंसेस ऑफ बिहार का आयोजन किया था। रियल लाइफ इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लि। ने प्रोग्राम को स्पांसर किया था। इसमें सुप्रिया एनम ने 'रियल प्रिंसेस ऑफ बिहार' का टाइटल जीता। आयोजक ध्रुव कम्युनिकेशन ने सुप्रिया को स्पांसर अभिषेक के प्रमोशनल चेक (51 हजार रुपए) को कैश प्राइज के रूप दे दिया। जबकि यह चेक अभिषेक ने सभी विनर्स के लिए दिया था।

नाम से होना चाहिए चेक

जब सुप्रिया ने बैंक में चेक डाला तो, वह बाउंस कर गया। यह चेक कर्णाटका बैंक का था। अभिषेक व खुशबू कुमारी के साइन से यह चेक दिया गया था। उसका अकाउंट नंबर 6132000100016701 है। एक बैंक ऑफिसर ने बताया कि जिस नाम से चेक काटा गया, उस नाम से सिर्फ करेंट अकाउंट ओपन हो सकता है। यदि किसी पर्सन को चेक देना हो तो, उसके नाम से चेक होना चाहिए, जबकि ऐसा नहीं किया गया। रियल प्रिंसेस ऑफ बिहार के नाम से चेक काट दिया गया। यह गलत है। इसी कारण चेक वापस लौट गया।

Report : Sudhir Kumar