हर महीने एक नया फैशन शो

राजधानी पटना में हो रहे रैंप शो की बढ़ती संख्या इसके एग्जाम्पल हैं। हर महीने एक नया फैशन शो और साल भर में दर्जन भर शो आयोजित हो चुके हैं, कई शोज क्यू में भी हैं। कई कंपनियां अपनी चीजों की ब्रांडिंग के लिए फैशन शो आयोजित कर रही है। इसमें लोकल से दिल्ली-मुंबई तक के मॉडल्स, डिजाइन और कोरियोग्राफर प्रेजेंटेशन दे चुके हैं। कुछ शोज की शान बड़े नाम भी रहे जिनमें गौहर खान, अदिति गोवित्रिकर आदि शामिल हैं।

Modelling में youth

फैशन शो, डिजाइन और कपड़ों की ब्रांडिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन बन गया है। मुंबई, दिल्ली सहित दूसरे मेट्रो सिटी में यह कल्चर पहले से था, लेकिन हाल के दिनों में पटना में भी यह कल्चर स्टार्ट हो गया है। कई कंपनियों ने कपड़ों और दूसरे प्रोडक्ट्स का प्रोमोशन मॉडल्स के जरिए किया। इसके साथ ही निफ्ट पटना भी अपने डिजाइन के प्रेजेंटेशन के लिए फैशन आयोजित करता रहा है। ग्लैमर वल्र्ड की बढ़ती चकाचौंध का सीधा असर यूथ पर पड़ा तो इसी को कॅरियर बनाने वालों की भीड़ बढ़ गई। मिस बिहार, देव एंड दिवा जैसे टाइटल के ऑडिशन के लिए सैकड़ों यूथ ने ऑडिशन दिया।

Craze of fashion shows

पिछले कुछ सालों में कई नेशनल लेवल इंस्टीच्यूशन की शुरुआत हुई, जिसमें देश भर के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं। इन इंस्टीच्यूशंस के एनुअल प्रोग्राम्स और फेस्ट में देश भर के दूसरे इंस्टीच्यूट के स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट भी करते हैं। इस नए बदलाव ने फैशन शो और रैंप वॉक की पॉपुलैरिटी सिटी के दूसरे कॉलेजों में भी खूब पहुंचाई। निफ्ट, बीआईटी, आईआईटी में होने वाले शोज का ग्लैमर कई दूसरे स्टूडेंट्स को भी खींचने में सफल रहा। हालात यूं बने कि सिटी के ट्रेडिशनल कॉलेजों में भी फ्रेशर्स और फेयरवेल पार्टी में मिस्टर एंड मिस कॉलेज का सेलेक्शन का इंपॉर्टेंट क्राइटेरिया फैशन शो बन गया। रैंप वॉक ही दोनों क्राउन डिसाइड कर रहे हैं।

नेशनल लेवल पर छाया बिहारी टैलेंट

हाल के दिनों में मॉडलिंग में बिहारी टैलेंट नेशनल लेवल पर भी छा गया है। सिटी गर्ल सुप्रिया ने फेमिना मिस इंडिया 2013 में 'पिपुल्स च्वॉयस अवार्ड' जीता तो सुकन्या ने इसमें 'डांस क्वीन' का अवार्ड। बिहारी बाला शिल्पा सिंह मिस इंडिया यूनिवर्स 2012 का खिताब जीत चुकी है। वहीं मिस बिहार 2011 की सेकेंड रनअप शिखा पूजा हिन्दी फिल्मों में अब एक्ट्रेस हैं। ऐसे कई नाम नेशनल लेवल पर स्टेट को रिप्रेजेंट कर रही हैं।

शहर का मिजाज बदला है। अब यहां भी रैंप पर गल्र्स जलवा दिखाने के लिए आगे आ रही हैं। टाइटल फैशन शोज के साथ ब्रांड प्रोमोशन के लिए बढ़ते शो की संख्या मौके भी अवेलेबल करा रही है।

प्रवीण सिन्हा, ऑर्गेनाइजर, मिस बिहार।

फैशन की दुनिया में पटना उभरता हुआ नाम है। मेट्रो शहरों की तरह यहां भी फैशन शो रेगुलर आयोजित हो रहे हैं। इससे गल्र्स के साथ डिजाइनर और कोरियाग्राफर्स को भी मौके मिलने लगे हैं।

मनीष चंद्रेश, कोरियोग्राफर।

शहर में हुए फैशन शो पर एक नजर

शो                          कोरियोग्राफर        डेट             प्लेस

मिस बिहार              - कौशिक घोष    दिसंबर 2012   एसकेएम

कॉब फैशन शो          - मनीष चंद्रेश    दिसंबर 2012   होटल मौर्या

देव एंड दिवा फैशन टैलेंट - मनीष चंद्रेश सितंबर 2012   एसकेएम

आईएनआईएफडी फैशन शो - मनीषकांत जुलाई 2012   पाटलिपुत्रा अशोक    

पैन अमेरिका फैशन शो    - मनीष चंद्रेश   अगस्त 2012 होटल मौर्या

फ्रैंको लियॉन फैशन शो    - मनीष चंद्रेश  अगस्त 2012 पाटलिपुत्रा अशोक

ब्लेंडर प्राइड फेशन शो    - पंकज निधि व अन्य मई 2013 होटल मौर्या।