इफ्तार में परंपरागत चीजों से यूथ कर रहे किनारा

लजीज और मनपसंद व्यंजन खाने के लिए इफ्तार में शामिल किया फास्ट फूड

>BAREILLY: बदलते जमाने का असर सिर्फ कपड़ों और फैशन पर ही नहीं पड़ा है। बल्कि लोगों के खाना-पान में भी पड़ा है। लोग घर के बने व्यंजनों से ज्यादा फास्ट फूड प्रिफर करते हैँ। अब यह बदलाव रमजान के दौरान इफ्तार की थाली में देखा जा रहा है। मनपसंद और लजीज व्यंजन को अपने इफ्तार में शामिल करने के लिए यूथ फास्ट फूड खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वह रोजा तो खजूर से खोलते हैं, लेकिन इसके बाद फास्ट फूड को इफ्तारी के रूप में खाते हैं। इसके चलते परंपरागत व्यंजन इफ्तार की थाली से गायब हो गए हैं।

क्या है बदलाव की वजह

यह बात तो हम सब जानते हैं कि फास्ट फूड ने घर-घर तक अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। बच्चे और यूथ तो आम दिनों में भी फास्ट फूड ही खाना ज्याद पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्हें घर का बना खाना ज्यादा पसंद नहीं है। रमजान के मुकद्दस महीने में सभी रोजा रखते हैं। रोजा रखने के दौरान दिनभर भूखा-प्यास रहना पड़ता है। ऐसे में शाम में हर कोई अपना लजीज और मनपसंद व्यंजन ही खाना चाहता है। यूथ को फास्ट फूड ज्यादा पसंद है। इसके चलते वह फास्ट फूड को प्रिफर कर रहे हैं।

आसानी से हो जाता है उपलब्ध

आमतौर पर रमजान के दिनों में घरों में तो एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन बनते हैं। इसके लिए दिनभर महिलाएं कड़ी मेहनत भी करती हैं। फिर इफ्तार तैयार होता है। हालांकि इन व्यंजनों को तैयार करना उतना आसान नहीं होता है। जबकि इसकी अपेक्षा मार्केट में फास्ट फूड आसानी से उपलब्ध हो जाता है। एक वजह यह भी है कि रमजान में इफ्तार ने फास्ट फूड ने जगह बना ली है। यूथ तो इसका इस्तेमाल कर रही रहे हैं। बहुत से घरों में हर कोई फास्ट फूड रमजान के दिनों में खा रहा है।

थाली से गायब परंपरागत व्यंजन

इफ्तार की थाली में फास्टफूड के जगह बनाते ही। इससे परंपरागत व्यंजन गायब हो रहे हैं। यूथ फास्ट फूड को ज्यादा पसंद कर रह हैं। इसलिए पकौड़ी, गुलगुले, आलू चिप्स, पापड़ आदि व्यंजन गायब होते जा रहे हैं।

ास्ट फूड

इफ्तार में चाउमीन, पिज्जा, बर्गर, माइक्रोनी, मैंचूरियन, स्परिंग रोल, हॉट डॉग, चिली पोटैटो, फ्राइ राइस, मोमोज आदि फास्ट फूड ने अपनी जगह बना ली है।

रोजा तो मैं खजूर से खोलता हूं, लेकिन इसके बाद ब्रेड बटर, आइस्क्रीम और बर्गर खाना पसंद करता हूं।

फरमान हसन, रोजादार, मलुकपुर।

रोजा अल्लाह की रहमत है। इफ्तार के अलावा मैं सहरी में भी फास्ट फूड खाना पसंद करता हूं। फास्ट फूड में मोमोज, पिज्जा या फिर सैलानी पर कवाब ख्ाता हूं।

फैसल रजा, रोजेदार, गढ़ईया

इफ्तार में तंदूरी, चिकन, चाउमीन, मट्ठा आदि शामिल करता हूं। फास्ट फूड अच्छा लगता है। इसलिए इसे खाना ही पसंद करता हूं। घर पर रोजा खोलता हूं। इसलिए अम्मी भी खाती हैं।

एमडी रजा, रोजेदार, आजमनगर।