हैवान है ससुर

श्यामो निवासी नेहा की शादी तीन साल पहले किरावली निवासी नरेंद्र के साथ हुई थी। नेहा के पास एक छह महीने का बेटा है। थर्सडे को महिला थाने पहुंची। नेहा ने बताया कि पति ट्रक ड्राइवर है और कई-कई दिन बाद घर आता है। पति के न होने पर उसका ससुर उनके ऊपर गलत नीयत रखते हुए कई बार रेप की कोशिश कर चुका है। सास भी ससुर की इस हरकत पर उसका साथ देती है।

छीन लिया बच्चा

नेहा के मुताबिक, छह दिन पहले उसकी सास और ससुर ने उसकी जमकर पिटाई लगाई और छह महीने के बेटे को छीनकर उसे घर से निकाल दिया। नेहा ने सास के ऊपर जलती हुई राख जबरन उसके मुंह में डाल देने का आरोप भी लगाया है। घर से निकालने से पहले नेहा से जबरन ब्लेंंक स्टाम्प पेपर में अंगूठा लगवा लिया है। अपना बेटा वापस पाने के लिए नेहा ने महिला थाना एसओ ने न्याय की गुहार लगाई है।

--नेम चेंज्ड--

Report by- Aparna sharma acharya