आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में मंगलवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिर गया। इसमें कई की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। शहर में भी कई फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के गिरने की खबर से हर कोई दहशत में आ गया।

शाहदरा में भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर
शाहदरा में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर है। जिसके निर्माण में अभी समय लगना है। वाराणासी में हुए हादसे के बाद से शाहदरा के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। अब उन्हें भी डर सताने लगा है। गुणवत्ता और समय पर कार्य हो इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि वह निर्माणदायी संस्था से समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। एक साल के अंदर करीब तीन फ्लाईओवर शुरू हुए हैं। खंदारी के पास बने फ्लाईओवर के निकट सड़क हादसे जरूर हुए, लेकिन वाराणासी जैसा कोई हादसा नहीं हुआ यह गनीमत रही है।