69.9 परसेंट लोगों को मिलेगा मतदान का मौका

डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार टोटल पॉप्युलेशन के 69.9 परसेंट लोगों को वोट देने का मौका मिलेगा। 46,51,547 की पॉप्युलेशन में 3208516 लोगों को वोट डालने का मौका मिलेगा। इसमें जहां पुरुषों की तादाद 23,92,772 हैं जिसमें से 17,94,881 मेल वोट डाल सकेंगे। महिलाओं की कुल आबादी 22,58,775 है। इनमें से 14,13,470 महिलाओं को वोट डालने का मौका मिल रहा है।

54,772 फस्र्ट टाइम डालेंगे वोट

इलेक्शन ऑफिस के कर्मचारियों का कहना है कि इस बार वोटों की तादाद बढ़ गई है। बूथ लेवल आफिसर्स ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोटर बनाने की कोशिश की है। इस बार 54,772 वोटर्स पहली बार बूथ पर वोट डालने जाएंगे। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह है। जानकारों का कहना है कि नये वोटर्स की जीत-हार के रिजल्ट में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक फरवरी से चल रहे अभियान में अभी यह संख्या और बढ़ेगी।

महिलाओं और नये वोटर्स पर टिका है फ्यूचर

2011 की जनगणना के बाद नये वोटर्स में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी हुई है। इलेक्शन से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि नये वोटर्स ही इस बार विजेता का फैसला करेंगे क्योंकि इनकी तादाद ज्यादा है। 14,13,470 महिलाएं और 54,772 नये वोटर्स का झुकाव जिस प्रत्याशी की तरफ होगा। वही इलेक्शन जीत सकेगा। इलेक्शन कमीशन के कर्मचारियों का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा वोटर्स बूथ तक पहुंच सके, इसके लिए अभी से कोशिश शुरू हो गई है।

अभी चलेगा नये मतदाता बनाने का अभियान

नये वोटर्स की तादाद बढ़ाने के लिए इलेक्शन कमीशन तेजी से काम कर रहा है। एक फरवरी से नये वोटर्स बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मतदान के 10 दिन पहले तक नये वोटर्स बनाए जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने के साथ-साथ तहसीलों पर बने सेंटर्स पर पहुंचकर आवेदन किया जा सकता है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

गोरखपुर और बांसगांव लोकसभा सीट पर कुछ यूं पड़े थे वोट

इलेक्शन कमीशन के अनुसार लोकसभा इलेक्शन 2009 में गोरखपुर में वोटर्स की तादाद 1695636 थी। इसमें 945405 मेल और 750231 महिला वोटर्स थे। वहीं बांसगांव में वोटर्स की तादाद 1662303 थी इसमें पुरुष 910805 और महिला वोटर्स की तादाद 751498 थी। इनके मतदान से ही प्रत्याशियों की जीत-हार हुई थी।

नये वोटर्स की तादाद बढ़ रही है। नये वोटर्स और महिलाएं इस बार इंडियन गवर्नमेंट का फ्यूचर तय करेंगी। क्योंकि इनमें इलेक्शन को लेकर जोश नजर आ रहा है।

गौरव वर्मा, एडीएम प्रशासन