-आगरा फिर हुआ शर्मसार, टूरिस्ट से हुई छेड़छाड़

-दिल्ली से अपनी फैमिली के साथ ताज देखने आई थी

AGRA। टूरिस्ट्स के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रही है। कानून व्यवस्था को धता बताते हुए ताजमहल देखने आई महिला टूरिस्ट को छेड़छाड़ का शिकार बनाया गया। छेड़छाड़ ताजमहल से चंद कदमों की दूरी पर की गयी थी। छेड़छाड़ एक होटल संचालक ने की। वह तो गनीमत थी कि मौके पर टूरिस्ट थाने की पुलिस पहुंच गयी। मौके से आरोपी रेस्टोरेंट संचालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दिल्ली से आई थी ताज देखने

दिल्ली की रहने वाली संजना (बदला हुआ नाम) पुत्री संजीव सिंह (बदला हुआ नाम) अपनी फैमिली के साथ आगरा आई थी। संजना ताजमहल के पूर्वी गेट के पास स्थित बैरियर से तांगा पर जा रही थी। पीडि़त संजना का कहना था कि कुछ दूर खड़े रिलैक्स होटल के ओनर ने अश्लील इशारेबाजी की। इसे देख पीडि़ता ने आपत्ति की।

जमकर हुआ हंगामा

अश्लील व्यवहार करने पर मौके पर ही पीडि़ता संजना ने हंगामा कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो गयी। पीडि़त फैमिली ने छेड़छाड़ की इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के क्00 नम्बर पर दे दी। कुछ ही देर में मौके टूरिज्म थाने के इंस्पेक्टर पूरन सिंह मय फोर्स के पहुंच गए।

दर्ज हुई रिपोर्ट

मामले में आरोपी संजय अरोड़ा के अगेंस्ट पीडि़त की ओर से लिखित तहरीर दी गयी। इसी तहरीर के आधार पर आरोपी अरोड़ा के अगेंस्ट आईपीसी के सेक्शन फ्भ्ब् ए के अंतर्गत टूरिज्म थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। इंस्पेक्टर पूरन सिंह का कहना है कि मामले का आरोपी मौके से फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में इंवेस्टीगेशन चल रही है।