क्षेत्र के कई और लोग भी बुखार से पीडि़त, कई हॉस्पिटल में एडमिट

नवाबगंज: कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी एक किशोरी बुखार का शिकार बन गई। किशोरी का इलाज शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। जहां उसकी मंडे को मौत हो गई। वहीं क्षेत्र में कई और लोग वायरल बुखार से पीडि़त चल रहे हैं। इसमें कई लोग हॉस्पिटल में एडमिट चल रहे हैं। इससे क्षेत्र में बुखार से दहशत का माहौल बना हुआ है।

संडे को आया था बुखार

कस्बे के मोहल्ला सराय निवासी मो। इकवाल की बेटी समरीन (14) संडे को बुखार की चपेट में आ गया था। फीवर होने पर परिवार के लोगों ने पास के ही एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने दवा दी लेकिन उसका बुखार कम होने की बजाय और बढ़ गया। परिजनों ने समरीन को शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया। जहां मंडे शाम को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

एरिया में बुखार से कई पीडि़त

कस्बे में इन दिनों कई लोग वायरल बुखार से पीडि़त चल रहे हैं। कई लोगों का इलाज क्षेत्र में तो कई का शहर में चल रहा है। जबकि मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हैं। जांच कराने पर मरीजों के प्लेटलेट्स 60 से 40 हजार के नीचे आ जा रहा है।