- मानसी संस्था के कैंप में कहासुनी के बाद मारपीट

- पुलिस ने दोनो पक्षों को लिया हिरासत में

- शाम को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ा

Meerut: मानसी संस्था द्वारा लालकुर्ती बड़े बाजार में लगाए गए कैंप में दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले आई।

ये हुआ मामला

मानसी संस्था द्वारा लालकुर्ती बड़ा बाजार में वोटर आईडी कार्ड बनवाने को कैंप लगाया गया था। यहां पूर्व पार्षद राजकुमार कौशल कैंप में लोगों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। बताया जा रहा है इतने में इस्लामुद्दीन आए, उन्होंने वोट बनवाने का अपना फॉर्म भरा और राजकुमार कौशल से जमा करने के लिए कहा। राजकुमार कौशल ने त्रुटि होने के कारण फॉर्म जमा करने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। पुलिस ने दोनो पक्षों को हिरासत में ले लिया और शाम को मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ा।

दरोगा पर गाली-गलौज का आरोप

राजकुमार कौशल पक्ष ने लालकुर्ती थाने के दारोगा मनोज शर्मा पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। कौशल ने कहा कि दारोगा ने उनकी गलती न होने पर भी बेमतलब में सभी के सामने गाली देकर शर्मसार किया। उन्होंने मनोज शर्मा को हटाने के लिए सीओ क्राइम और एसपी सिटी से मिलने की बात कही है।