JAMSHEDPUR: एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पूजा मिश्रा के मायके वालों और ससुराल वालों के बीच जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्षों के बीच खूब कहासूनी हुई। इतना ही नहीं पूजा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट भी की। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद पूजा का शव ट्रक पर रखा गया। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर छह निवासी नवविवाहिता पूजा मिश्रा की बॉडी उसके घर में लटकती हुई मिली थी। घटना बुधवार शाम की है। उसकी मौत से मायके पक्ष के लोग गुरुवार को आक्रोशित थे। पोस्टमार्टम हाउस में मायके व ससुराल पक्ष के लोग जुटे हुए थे। दोनों पक्षों के बीच आधा घंटा तक भिड़ंत होती रही और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। बाद में मायके वालों का गुस्सा शांत हुआ और वे मायका पक्ष के लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग शव बागबेड़ा ले गए। जहां पूजा के चचेरे ससुर और उनके परिवारवालों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार को शव यात्रा निकली। सिदगोड़ा क्0 नंबर बस्ती की रहने वाली पूजा की शादी अप्रैल ख्0क्म् में बागबेड़ा के संतोष मिश्रा के साथ हुई थी।

भ्0 महिलाएं पहुंचीं

इससे पहले सिदगोड़ा दस नंबर बस्ती से भ्0 से भी अधिक महिलाएं पूजा के परिजनों के साथ बागबेड़ा कॉलोनी स्थित पूजा के ससुराल के घर पर पहुंची। वहां पर कोई नहीं मिला। महिलाओं ने वहां पूजा के ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा मचाया। सबकी गिरफ्तारी के बिना शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद महिलाएं बागबेड़ा थाने पहुंच गई। वहां पूजा के पति संतोष मिश्रा पुलिस हिरासत में था। महिलाएं उसे दिखाने की मांग करने लगी। थाना में मौजूद अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। जबकि संतोष मिश्रा थाना परिसर में ही था। माहौल गर्म होने के बाद पुलिस ने उसे गुरुवार दोपहर ढाई बजे जेल भेज दिया।

फरार थे ससुराल वाले

पूजा की मौत के बाद उसके पति संतोष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग पुलिस की कार्रवाई के डर से घर छोड़कर भाग गए हैं।