-पिपराइच कस्बे में दो पक्षों में हुई कहासुनी

-सहजनवां में छात्रा से सरेराह की छेड़छाड़

GORAKHPUR: पिपराइच एरिया के कैथवलिया में शनिवार शाम गंदी बात कहने की उलाहना में मारपीट हो गई। दो पक्षों के बीच विवाद से मोहल्ले में तनाव फैल गया। लोगों की सूचना पर भारी पुलिस बल में गांव में पहुंचा। पुलिस ने मारपीट कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। लोगों के बीच दोबारा विवाद न हो। इसके लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि किसी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महिला के शोर मचाने पर हुआ विवाद

कैथवलिया निवासी दो लोग मोहल्ले में एक डॉक्टर के पास गए थे। वहां दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तभी एक व्यक्ति की पत्‍‌नी ने दूसरे पर गंदी बात करने का आरोप लगाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। चोट लगने से आरोपी के सिर से खून बह निकला। उसके पक्ष के लोगों के जुटने से मामला बढ़ने लगा। तभी संतोष कुमार पुलिस को सूचना दी। दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। सीओ राजेश भारती, इंस्पेक्टर सुनील कुमार राय ने लोगों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। विवाद कर रहे छह लोगों को हिरासत में ले लिया।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा

सहजनवां एरिया के पिपरौली में छात्रा से छेड़छाड़ की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। छात्रा के परिजनों की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पिपरौली क्षेत्र एक किशोरी शुक्रवार को स्कूल से लौट रही थी। गांव के पास पहुंची तो मनबढ़ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध जताया तो वह मारपीट पर उतारू हो गए। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। उलाहना देने पर दबंगों ने छात्रा के परिजनों की पिटाई शुरू कर दी। बात बढ़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।