- विशेष संप्रदाय के युवकों पर गिरा रंग, मारपीट, हंगामा

Meerut : शहर में लोगों पर होली का खुमार चढ़कर बोल रहा है। वहीं इस होली के रंग में भंग के काम भी हो रहे हैं। कोतवाली एरिया के भाटवाड़ा में विशेष संप्रदाय के युवकों पर रंग गिरने के बाद मारपीट हो गई। जहां सूचना पर बीजेपी के लोग भी पहुंच गए। साथ ही पुलिस वाले भी मौके पर पहुंच गए।

यह था मामला

रविवार को भाटवाड़ा में होली का आयोजन किया जा रहा था। बच्चे रंगों से खेल रहे थे। इसी बीच यहां से कुछ विशेष संप्रदाय के युवक गुजरे तो उन पर भी रंग गिर गया। इसको लेकर दोनों संप्रदाय के युवकों में मारपीट हो गई। जहां कुछ देर बाद विशेष संप्रदाय के युवक दर्जनों युवकों के साथ आए और लोगों के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी बीजेपी के लोगों को लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए।

मौके पर फोर्स

एसपी सिटी ओपी सिंह और सीओ कोतवाली रूपेश सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों ओर से पहले लोगों को अलग किया गया। इसके बाद होली मनाने वाले लोगों को पुलिस ने समझाया। पुलिस ने होली मनाते समय सभी को शांति बनाए रखने को कहा। इस दौरान बीजेपी के नेता कमलदत्त शर्मा की काफी हॉट-टॉक हुई।