मंत्री पद की शपथ

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को मंत्री पद की शपथ लेनी थी, लेकिन वह पटना नहीं पहुंच पाए। शपथ लेने वालों में 14 जनता दल यू, 11 भाजपा और राजग में शामिल लोजपा को एक मंत्री पद मिला है। राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के उप सभापति हारून रशीद के साथ अन्य सांसद और विधायक मौजूद रहे।

 

ये बने मंत्री

जदयू कोटा के मंत्री, विजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, श्रवण कुमार, जयकुमार सिंह, कृष्णनंदन वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, श्रीमती मंजू वर्मा, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, मदन सहनी, कपिलदेव आदि हैं। वहीं इसमें लोजपा के एक मंत्री पशुपति कुमार पारस भी शामिल हैं।

 पहले भी रह चुके हैं मंत्री

विजेंद्र प्रसाद यादव, राजीव रंजन उर्फ  ललन सिंह, श्रवण कुमार, जय कुमार सिंह, कृष्णनंदन वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, मंजू वर्मा, संतोष कुमार निराला, खुर्शीद उर्फ  फिरोज अहमद, मदन सहनी और कपिलदेव कामत महागठबंधन सरकार में भी मंत्री थे। इस बार दो नए चेहरे दिनेश चंद्र यादव और रामजी ऋषि मंत्री बनाए गए है। हालांकि दोनों पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

 

भाजपा से 9 नेता पहली बार बने मंत्री   

भाजपा कोटे से आज जिन 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उनमें नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार और रामनारायण मंडल ही पहले मंत्री रह चुके हैं। मंगल पांडेय, सुरेश शर्मा, विनोद नारायण झा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार कुशवाहा, कृष्ण कुमार ऋषि और ब्रज किशोर बिंद पहली बार मंत्री बने है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस लोजपा से शपथ लेने वाले एकमात्र मंत्री है। हालांकि यह पहले भी लालू।राबड़ी और नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

 National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk