कानपुर। साल 2019 का बजट पेश होने में बस कुछ ही घंटे शेष है। यह कल 1 फरवरी को सुबह संसद में पेश होगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।  मोदी सरकार का यह पांचवां व आखिरी बजट है। लोकसभा चुनाव के पहले पेश होने हो रहे इस बजट को लेकर बड़ी लोगों में पूर्ण बजट और अंतरिम बजट को लेकर बने भ्रम को कल वित्त मंत्रालय ने दूर कर दिया। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि इस बार अंतरिम बजट पेश होगा। यह बजट अंतरिम बजट 2019-20 ही कहा जायेगा।  

बजट 2019 : चुनाव से पहले मोदी सरकार का ये बजट पूर्ण होगा या अंतरिम,वित्त मंत्रालय ने दूर किया भ्रम

अंतरिम बजट कुछ समय के लिए होता है

इस साल मोदी सरकार में पहली बार वित्त मंत्री अरुण जेटली की जगह रेल मंत्री पीयूष गोयल बजट पेश करने वाले हैं। नरेंद्र मोदी सरकार का पहला बजट 2014-15 में पेश हुआ था। बता दें कि अंतरिम बजट चुनावी साल में कुछ समय के लिए ही पेश किया जाता है। इसमें नई सरकार बनने से पहले देश को चलाने के लिए खर्चों का इंतजाम किया जाता है। खास बात तो यह है कि इस बजट में कोई भी ऐसा फैसला नहीं लिया जाता हैै जिसमें संसद की मंजूरी  या फिर कानून में संशोधन की जरूरत पड़े।

बजट 2019 : लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का आखिरी बजट, यह 10 बातें जाननी हैं जरूरी

National News inextlive from India News Desk