-रुपए नहीं मिलने पर तीन ठग के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

-पुलिस मामले की जांच कर रही है, ठग होंगे गिरफ्तार

SARAIKELA: तांबे के सिक्के का कारोबार कर रुपए दोगुने करने के लालच में सरायकेला के एक युवक के ठगी का शिकार होने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी दशरथी परिक्षा द्वारा विजय सिंह, संजय सेट्टी व ¨टकु बाबु के विरुद्व सरायकेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रुपए वापस कराने की मांग की है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार ठगी करने के मुख्य आरोपी विजय सिंह ने वर्ष ख्0क्फ् में भुक्तभोगी दशरथी परिक्षा को कहा कि विशाखापट्टनम के विजयानगर राज घराने का एक पुराना व अनमोल तांबे का सिक्का है, जिसे भारत सरकार व उसकी कंपनी खरीदना चाहती है। सिक्के का यह कारोबार लाइंसेसी है जिसके कारण कोई गड़बड़ी नहीं होने की बात कही गयी। अरोपी ने बताया कि तीन लाख रुपए देकर तांबे का सिक्का खरीदने के बाद बैंक खाते में छह लाख रुपए आ जाएंगे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे भुक्तभोगी दशरथी ने झांसे में आकर दो लाख रुपए उधार लेकर दिए। बाद में दशरथी को पता चला कि विजय ने कई और लोगों को भी धोखा दिया है। इसक बाद वह विजय ने पैसे वापस करने की मांग करने लगा और पैसे नहीं लौटाने पर विजय समेत अन्य के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई।

ये भी हुए हैं शिकार

ठगी द्वारा और नौ लोगों को भी अपना शिकार बना चूके हैं जिनमें कृष्णा लेयांगी, अशोक महतो, भोला षाडंगी, सीताराम पुर्ति, संतोष पडिहारी, राहुल कुमार, संतोष महतो, संजय होनहागा व रामू मुंडा शामिल हैं।

मामले पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच कर रही है। मामले में अंतराज्यीय ठग गिरोह के शामिल होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही ठग जेल की सलाखों के पीछे होंगे। गिरोह का संबंध कोलकाता-मुंबई से भी जुड़ा है।

-विनोद कुमार, थाना प्रभारी, सरायकेला