-प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी संगठन को सौंपी जिम्मेदारी

DEHRADUN: भले ही प्रदेश सियासी उठा-पटक की तपिश से जूझ रहा हो, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को राजनैतिक मोर्चे से हटकर खास जिम्मेदारी सौंपी है। पत्र लिखकर वह किसी की परवाह किए बगैर आग के कारण धधक रहे जंगलों में आग बुझाने के लिए आगे आएं।

वन संपदा को बचाने का निभाएं दायित्व

पिछले दिनों लोकतंत्र बचाने के अभियान पर निकली कांग्रेस अब जंगलों में लगी आग बुझाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक खुला पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने हर रोज जंगलों में लग रही आग के कारण नष्ट हो रही बेशकीमती वन संपदा को बचाने का आह्वान किया है। अपने पत्र में उपाध्याय ने कहा है कि हमें अपने प्रदेश की आग से नष्ट होती वन संपदा को बचाने का दायित्व निभाना होगा।

कार्यकर्ता प्रगति रिपोर्ट भी देंगे

पत्र में उन्होंने कहा कि आग के कारण जंगलों में वन्य पशु-पक्षी, वृक्ष-वनस्पतियां, जल स्त्रोत और यहां तक कि ग्लेशियर भी इस भीषण दावानल से संकट में हैं। इस समय प्रदेश में भले ही हमारी सरकार कार्यकारी नहीं है, लेकिन इस प्रदेश की वन संपदा तो हमारी ही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता को आगे आना होगा।