ALLAHABAD: धूमनगंज मुंडेरा चुंगी के पास चंदन केसरवानी और उसके भाई चेतन केसरवानी रहते हैं। दोनों के मकान में ही इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रानिक आइटम की शॉप है। यहां पर एसी और कूलर की रिपेयरिंग भी होती है। फैमिली मेम्बर्स की माने तो वे रात में क्ख् बजे तक जगे थे। रात में दो बजे शोर मचा कि आग लग गई है। वह घर से बाहर निकले तो दंग रह गए। दोनों शॉप में आग की लपटें बढ़ती जा रही थीं। फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। दमकल की चार गाडि़यां आग बुझाने में जुटी रहीं। सैटरडे मार्निग करीब साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। केसरवानी बंधु की माने तो करीब क्0 लाख रुपए का आग से नुकसान हुआ है।