खोराबार थानाक्षेत्र स्थित महेवा के पास शारदा अपनी फैमिली के साथ रहता है। शारदा की इलाके में ही कबाड़ की दुकान है। नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 30 में कई कैंडिडेट मैदान में थे। इसी में से एक छोटे लाल गुप्ता भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। शारदा भी छोटे लाल के समर्थन में प्रचार कर रहा था। इसी को लेकर शारदा की भी कई लोगों से दुश्मनी हो गई थी। शारदा ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार रात को वह दुकान बंद कर घर आ गया। रात करीब ढाई बजे आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। शारदा ने बताया कि जब तक वहां पहुंचा, तब तक दुकान राख हो चुकी थी। शारदा ने खोराबार पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।