चंद मिनटों में आग ने पूरे शो रूम को अपने चपेट में ले लिया। सेल के लिए मंगाई गई करीब सौ बाइक जल गई और सेफ में रखा दस लाख कैश जल कर खाक हो गया। शो रूम ऑनर को आग से करीब डेढ़ से दो करोड़ का फटका लगा है।

पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

शोरूम के बैक साइड में रहने वाले रविंद्र कुमार ने सुबह सात बजे शोरूम में आग लगने की जानकारी शोरूम ऑनर निकुल गोयल को फोन पर दी। जानकारी मिलते ही निकुल गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने  तुरंत फायर बिग्रेड को फोन कर जानकारी दी। करीब दस मिनट में फायर बिगे्रड की गाड़ी आ गई और तकरीबन एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

हीरो होंडा के डीलर श्री श्यामजी ऑटो व्हील शोरूम के ऑनर योगेश कुमार ने बताया कि एक दिन पहले संडे को दस लाख की सेल हुई थी। संडे को बैंक बंद होते हैं, इसलिए कैश शोरूम में रख दिया गया। जब मार्निंग में आग लगी तो सारा कैश और कीमती दस्तावेज जल कर खाक हो चुका था। उन्होंने बताया कि करीब 1.5 करोड़ रुपये के टू व्हीलर जल गए हैं।

जल गईं 80 बाइकें

शोरूम में करीब 100 टू व्हीलर खड़े थे। जिनमें से 80 गाडिय़ां आग से जल गई। बाकी गाडिय़ां भी आग की चपेट आईं। शोरूम का सभी लेखा-जोखा और व्यापारिक एंट्री कंप्यूटर में किया जाता था। आग की वजह से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क और उसमें दर्ज सभी रिकार्ड भी जल गए।

शॉर्ट सर्किट

शोरूम में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि अकाउंट सेक्शन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। जब शोरूम को खोला गया था तो एकाउंट सेक्शन में ज्यादा आग थी। बाकि सब जगह पर इतनी आग नहीं थी। आग से इस बात का अंदाजा लगया जा सकता था कि सबसे पहले आग इसी सेक्शन में लगी होगी।