-शाहगंज में एक मकान में आग लगाने पर मचा हड़कंप

-पुलिस ने कहा कोर्ट के आदेश पर खाली कराया जा रहा था मकान

ALLAHABAD: शाहगंज एरिया में थर्सडे को रहस्यमय परिस्थिति में एक मकान में आग पकड़ ली। हालांकि, जो व्यक्ति उस मकान में रहता था, उसका दावा है कि कुछ दबंगों ने घर में घुसकर आग लगा दी और सारा सामान जला दिया। जबकि पुलिस का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराया जा रहा था और अचानक किसी ने आग लगा दी।

आरोप संगीन है

शाहगंज नखासकोहना के रहने वाले अमीर अहमद का मकान का विवाद चल रहा है। आरोप है कि नसीर अहमद और उसके साथी घर पहुंच गए। धमकी देते हुए समान निकाल कर फेंकने लगे और घर में आग लगा दी। आग लगने की घटना से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी पहुंच गए। मामले की गंभीरता देखते हुए शाहगंज और खुल्दाबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया।

कोर्ट के आदेश पर मकान खाली कराया जा रहा था। इस दौरान किसी ने आग लगा दी। आग किसने लगाई? यह पता नहीं चल सका। जांच की जा रही है।

श्रवण कुमार सिंह

एसओ, शाहगंज