फूलपुर क्षेत्र के प्रतापपुर में दो पक्षों में मारपीट के बाद हुई फायरिंग, दोनों पक्ष से दो लोग घायल

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर तिराहे पर स्थित मुख्य बाजार में बने मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार की शाम दो पक्षों मे मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इसमें एक पक्ष से मण्डल अध्यक्ष सभाजीत मिश्र व दूसरे पक्ष के अमित मिश्रा को गोली लगी। अचानक बाजार में फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली से घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। फायरिंग के बाद सीओ रत्नेश्वर सिंह पुलिस और पीएसी के साथ देर रात तक इलाके में डटे रहे।

काफी समय चल रहा विवाद

फूलपुर थाना क्षेत्र के करूवाडीह निवासी सभाजीत मिश्र पुत्र भवानी प्रसाद मिश्र भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। वारी मार्ग पर स्थित प्रतापपुर तिराहे के समीप अतर सुइया गांव में एक और भी मकान हैं। इसे लेकर साले स्व। दिनेश मिश्र की पत्नी सुनीता देवी निवासी नेवादा बरौना थाना सराय ममरेज के बीच मकान पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को इसी मकान पर कब्जे को लेकर सुबह से ही दोनो पक्षों से लोग जुटे थे। शाम करीब साढे पांच बजे विवाद शुरू हुआ। अचानक दोनों पक्षों से फायरिंग शुरू हो गई। अमित मिश्र तथा सभाजीत मिश्र गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस घायल अमित मिश्र की मां सुनीता देवी व उसके भाई बबलू को पकड़कर थाने ले गई। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं दी गई थी।

जमीन विवाद में दोनों पक्षों से फायरिंग हुई। दोनों पक्षों से एक एक लोग घायल हुए हैं। इसमें अमित की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

नगेन्द्र प्रताप सिंह, एसपी गंगापार