-आपसी रंजिश में मारी गयी गोली : डीएसपी

JAMSHEDPUR: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत लिट्टी चौक से आगे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास मानगो डिमना रोड न्यू सुभाष कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह को मंगलवार अज्ञात अपराधियों ने रात करीब 9 बजे गोली मार दी। गोली लगते ही बिट्टू सिंह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सड़क पर गिरे बिट्टू सिंह को लोगों के सहयोग से बिट्टू को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि वह स्क्रैप का भी काम करता था। जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री रघुवर दास का भतीजा कमलेश साहू के साथ ही दर्जनों लोग टीएमएच पहुंचे। जानकारी मिलते ही डीएसपी केएन मिश्रा, बिष्टुपुर, साकची, सीतारामडेरा थाना की पुलिस टीएमएच पहुंची। घटना के संबंध में डीएसपी केएन मिश्रा ने जानकारी दिया कि ट्रांसपोर्ट बिट्टू सिंह पूर्व में भालुबासा रोड नंबर तीन में रहता था। वर्तमान समय में वह मानगो डिमना रोड न्यू सुभाष कॉलोनी में रहता था। मंगलवार को वह लिट्टी चौक से मानगो की ओर आ रहा था, वह जैसे ही लिट्टी चौक से आगे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचा अज्ञात अपराधियों ने सामने से छाती में गोली मार दी। डीएसपी ने बताया कि एक गोली लगा था, जिसे डाक्टरों ने निकाल दिया है। डीएसपी ने बताया कि जब तक बिट्टू सिंह को होश नहीं आ जाता कुछ नहीं कहा जा सकता। बिट्टू सिंह पूर्व में भालुबासा स्थित रोड नंबर तीन में रहता था। जिसके कारण उसका दोस्ती मुख्यमंत्री रघुवर दास के भतीजा कमलेश साहू के साथ थी। बिट्टू के चाचा का साकची बंगाल क्लब के समीप शीतल छाया नामक कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। सूचना मिलने पर बिट्टू के चाचा अनिल सिंह, संजय सिंह भी अस्पताल पहुंचे।