- शनिवार की रात उरुवा कस्बे में हुई घटना

- दुकान का विवाद मान जांच कर रही पुलिस

GORAKHPUR: उरुवा कस्बे में शनिवार रात ताबड़तोड़ गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। कस्बे में गारर्मेट शॉप के शटर पर गोलियां चलाकर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में दुकान को लेकर विवाद चल रहा है।

शटर पर गुस्सा उतार गए बदमाश

गजपुर निवासी महबूब आलम की उरुवा कस्बे में पाकीजा गारर्मेट्स नाम से शॉप है। रात में करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। उनके घर जाने के बाद कुछ देर बाद बदमाश पहुंचे। दुकान के शटर पर करीब पांच राउंड गोली दागकर बदमाश फरार हो गए। गोली चलने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। रात में मौके पर जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाया। सुबह होने पर लोगों ने महबूब को जानकारी दी।

पांच खोखे मिले, दुकान का विवाद

मामले की जानकारी पाकर दुकानदार पहुंचे। शटर के पास पांच खोखे गिरे मिले। महबूत ने पुलिस को बताया कि उनके तीन भाई दुकान पर बैठते हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कहा कि दो पक्षों में दुकानदारी को लेकर विवाद चल रहा है। इसलिए दुकान पर गोली दागी गई है।

वर्जन

मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। गोली चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

राजेश कुमार एसओ उरुवा