छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी मेरीन ड्राइव नए पुल के पास शनिवार की सुबह करीब सवा छह बजे सोनारी पंचवटी नगर निवासी विजय रजक (35) पर स्वीफ्ट पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फाय¨रग की। हमलावर विजय को मरा समझ नए पुल होते हुए कांदरबेड़ा की ओर फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाज से घटना स्थल पहुंचे लोगों ने विजय रजक को गंभीर अवस्था में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर पहुंची सोनारी पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही सिटी एसपी प्रभात कुमार टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायल विजय से पूछताछ भी की। जिसमें विजय रजक ने बताया कि घटना को पुरानी रंजिश को लेकर अंजाम दिया गया।

स्कूली वाहन चालक है घायल युवक : विजय रजक के पैर, पेट व बांह में गोली लगी है। वह स्कूली वाहन चलाता है। विजय की पत्नी सुषमा रजक एक माह पूर्व अपने मायके गई हुई है। उसे घटना की जानकारी दे दी गई है। सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है, बाकि अन्य के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है।

घटना में पांच लोग थे शामिल

घटना के संबंध में विजय रजक ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की भांति शनिवार की सुबह शौच के लिए नए पुल के नीचे गया था। लौटते समय अचानक एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार आकर रुकी। उसमें सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी पवन सिंह व भीम सिंह दोनों भाई के अलावा डॉन, लालू रजक तथा सूर्या हेम्ब्रम सवार थे। मैं कुछ समझ पाता इससे पूर्व पवन सिंह व भीम सिंह ने पिस्तौल निकाल ली और फाय¨रग शुरू कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से कारतूस के चार खोखे बरामद किए हैं।

दो बस्तियों में हुई थी मारपीट का लिया बदला : जनवरी माह में पंचवटी नगर सिद्धू-कान्हू बस्ती और कुम्हार पाड़ा बस्ती के युवकों के बीच विवाद हो गया था। दोनों बस्तियों के युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें कुम्हार पाड़ा निवासी अंकुश सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी छह जनवरी को मौत हो गयी थी। विजय पर फाय¨रग करने वाले पवन सिंह व भीम सिंह अंकुश सिंह के सगे चाचा हैं। अंकुश सिंह के पिता वेदप्रकाश सिंह के बयान पर थाने में पंचवटीनगर के युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें कई युवक जेल में हैं।

सात जनवरी को हुई थी अपहरण की कोशिश : सोनारी कुम्हारपाड़ा निवासी अंकुश सिंह की मौत छह जनवरी को टाटा मुख्य अस्पताल में होने के बाद सात जनवरी को कुम्हारपाड़ा के आक्रोशित युवकों ने पंचवटीनगर सिद्धू-कान्हू बस्ती निवासी टिंकू सरदार व एक अन्य युवक का अपहरण कर लिया था, लेकिन ऐन वक्त पर सीसीआर डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई और युवकों को चंगुल से छुड़ा कर थाने लेकर चली आई थी। इस मामले में पंचवटीनगर सिद्धू-कान्हू बस्ती के लोगों के बयान पर थाने में अपहरण कर हत्या करने की साजिश का एक मामला दर्ज कराया है। इसी मामले में पवन सिंह, भीम सिंह, सूर्या हेम्ब्रम व डॉन और अन्य युवकों द्वारा शनिवार को घायल विजय रजक को निशाना बनाया।

विजय के भाई ने दर्ज कराया मामला : शनिवार को गोलीकांड में घायल हुए विजय रजक के बड़े भाई अजय रजक ने थाने में मामला दर्ज कराया और बताया कि मेरे भाई पर फाय¨रग करने वाले आरोपितों द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार आरोपित बस्ती में आकर परिणाम भुगतने की धमकी दे चुके थे। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार कुम्हारपाड़ा निवासी पवन सिंह की है।