- बड़हलगंज एरिया के बहसुआ गांव की घटना

- दोनों पक्षों को शांति भंग में पुलिस ने किया पाबंद

GORAKHPUR: बड़हलगंज एरिया के बहसुआ गांव में मंगलवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर ईट पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों को अरेस्ट कर लिया। दोनों पक्षों में पंचायत चुनाव से विवाद चल रहा था।

पंचायत चुनाव से चल रही रंजिश

2015 के पंचायत चुनाव में बहसुआ निवासी विजय निषाद प्रधान पद के उम्मीदवार थे। कटघरा गांव के राजेश्वर सिंह के परिवार के लोग विजय के विपक्षी का समर्थन कर रहे थे। विजय के चुनाव जीतने से दोनों पक्षों के बीच रंजिश बढ़ती चली गई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर ईट-पत्थर चला दिया। आरोप है कि फायरिंग भी गई। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। राजेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधान ने कई लोगों के साथ मिलकर ईट-पत्थर और बंदूक की बट से हमला कर दिया। उधर, प्रधान ने आरोप लगाया कि वह गांव में जा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर पुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों को अरेस्ट कर िलया।

वर्जन

दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। पथराव की घटना सामने आई है। फायरिंग की झूठी सूचना दी गई है।

अतुल सिंह, इंस्पेक्टर, बड़हलगंज