- तिवारीपुर एरिया के मंझरिया की घटना

-गोली लगने से एक युवक हुआ घायल

GORAKHPUR: तिवारीपुर एरिया के मंझरिया गांव में शनिवार की शाम रास्ते विवाद में जमकर ईट पत्थर चले। दो पक्षों के भिड़ने पर एक पक्ष ने गोली दाग दी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। तीन लोगों को पथराव में चोट लगी। घटना की सूचना पर पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों पक्ष के घायलों का अलग- अलग जगहों पर उपचार चल रहा है।

पड़ोसी से चल रही रंजिश

मंझरिया निवासी दुर्बल व निर्मल यादव सगे भाई हैं। पड़ोसी रामआद्या यादव से रास्ते को लेकर इनकी पुरानी रंजिश है। शनिवार की देर शाम करीब आठ बजे इस रास्ते पर एक पक्ष की भैंस जाने को लेकर कहासुनी हुईऔर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट पत्थर चलाए। एक पक्ष की ओर से फायरिंग होने लगी तो गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो रामआद्या का पक्ष मौके पर मिल गया। इस पक्ष के सर्वेश के सिर में गोली के छर्रे लगे थे। उसकी मां सुशीला, दुर्गेश और बलवंत भी घायल थे। मौके पर एक खोखा, पिस्टल की मैगजीन बरामद हुई। घायलों ने पुलिस को बताया कि दुर्बल, निर्मला, हाकिम उर्फ रविंद्र यादव, केदार यादव ने उन लाठी और डंडों से हमला किया। विरोध करने पर कई राउंड फायरिंग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।