-अकबरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति पर हमला कराने का आरोप

-12 बोर की मारी गई गोली, पीठ में छर्रे धंसे

<-अकबरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति पर हमला कराने का आरोप

-क्ख् बोर की मारी गई गोली, पीठ में छर्रे धंसे

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: मॉर्निग वॉक पर निकले बसपा नेता जुल्फिकार उर्फ जिल्लू नेता को मंगलवार को तुलसीपुर में उनके घर के पास गोली मार दी गई। गोली बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने चलाई थी जो उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही जिल्लू गिर पड़े। आसपास की झोपड़पट्टी में रहने वाले लोग उनको पास के ही डॉक्टर के पास ले गए। वहां से उनको रामबाग के एक प्राइवेट हॉस्पिटल भेज दिया गया। उनको गोली क्ख् बोर के तमंचे से मारी गई थी जिसके छर्रे उनकी पीठ में कई जगह धंस गए। पत्नी खुर्शीदा खान ने हाफिज सईद पर हमला करवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर करेली थाने में दर्ज करवा दी।

प्रॉपर्टी का है विवाद

जिल्लू तुलसीपुर में रहते हैं और दफ्ती का कारोबार करते हैं। उनकी फैमिली में पत्नी व चार बच्चे हैं। वह छह भाइयों में चौथे नंबर पर हैं। उनका छोटा भाई कुर्बान सऊदी अरब में काम करता है। बाकी के भाई गुफरान, फरहान, रिजवान व इजरायल उनके साथ ही तुलसीपुर वाले घर पर रहते हैं। जिल्लू ने ख्0क्ख् में विधानसभा चुनाव पीस पार्टी के टिकट पर शहर दक्षिणी से लड़ा था। लोकसभा इलेक्शन से पहले वह बसपा में शामिल हो गए थे। पत्नी खुर्शीदा मानवाधिकार संगठन की महिला शाखा से जुड़ी हैं। खुर्शीदा पर विधानसभा इलेक्शन के दौरान भी गोली चली थी लेकिन वह बालबाल बच गए थे। उनका कुछ महीने पहले करेली के भीरमपुर में ही जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस मामले में उनके घर पर चढ़कर कई लोगों ने हमला बोल दिया था। जिल्लू ने भीरमपुर की जमीन को पुश्तैनी बताया था।

रोज जाते थे मार्निग वॉक को

खुर्शीदा खान के मुताबिक जिल्लू रोज सुबह साढ़े पांच बजे के आसपास टहलने के लिए निकलते थे। मंगलवार को भी वह तुलसीपुर स्थित घर से अकेले पैदल ही मजार तक गए और वहां से लौटते वक्त ही बाइक सवार युवकों ने उनको गोली मार दी। पहली गोली लगते ही वह गिर पड़े। बदमाशों ने दूसरी बार भी कोशिश की, लेकिन फायर मिस हो गया। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बाइक सवार बदमाश भाग निकले। गोली लगने के कुछ देर बाद तक जिल्लू होश में थे। बताया था कि हमलावरों ने मुंह ढक रखा था। दोनों इकहरे बदन के थे। बाइक का नंबर वह नहीं देख सके। एसओ करेली सुनील दत्त राय भी स्पॉट पर और हॉस्पिटल पहुंचे। बताया कि छर्रे पीठ के बड़े हिस्से पर धंस गए हैं। एक ऑपरेशन किया गया है। जरूरत पड़ने पर फिर से आपरेशन किया जाएगा। पत्नी की तहरीर पर हाफिज सईद पर हमला करवाने व दो अज्ञात बदमाशों पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवाद प्रॉपर्टी से जुड़ा है। आरोपी अकबरपुर का रहने वाला है। उसकी तलाश में दबिश डाली जा रही है। हालांकि जिल्लू के होश में आने के बाद ही तस्वीर साफ हो सकेगी।