नेत्रहीन मां बेटे समस्या बताने ठेल पर पहुंचे नगर निगम

सत्य नगर में गलियों में भरा है पानी, गिरते हैं क्षेत्रीयजन

फीरोजाबाद : नगर निगम क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। जनता परेशान है। कहीं सड़कों का दर्द है तो कहीं पानी की समस्या। हाल यह है छुट्टी के दिन भी निगम में फरियादियों की भीड़ पहुंच रही है। शुक्रवार को छुट्टी थी, लेकिन सत्य नगर एवं खेड़ा मुहल्ले की जनता अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर नगर निगम में पहुंची।

सत्य नगर में निगम की बदइंतजामी से क्षेत्र के वा¨शदे तंग हैं। मुहल्ले में घरों के बाहर गढ्ढे एवं पानी भरा हुआ है। पिछले दिनों मुहल्ले में रहने वाली नेत्रहीन गुड़़यिा भी गड्ढे में गिर गई। गुडि़या का बेटा प्रदीप भी नेत्रहीन है। कई बार फरियाद के बाद भी आज तक मुहल्ले में हालात नहीं सुधरे हैं, ऐसे में शुक्रवार को मुहल्ले के लोग नेत्रहीन गुडि़या एवं प्रदीप को ठेल पर बैठाकर नगर निगम पहुंच गए। लोगों का मानना था शायद नेत्रहीन इस परिवार पर ही निगम के अफसरों को दया हो जाए।

गुरुवार को ठेल पर गुडि़या एवं प्रदीप को बैठा कर संतोष गुप्ता, मंजू देवी, मुन्नीदेवी, राजकुमारी अन्य महिलाएं नगर निगम पहुंची। महिलाओं का कहना था कि मुहल्ले में घरों के बाहर निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नेत्रहीन गुडि़या ने कहा मुहल्ले में सड़कें नहीं बनाई जा रही है। पहले से ही भगवान ने आंखे नहीं दी हैं, अब घर से बाहर निकलो तो गढ्ढों में गिर जाते हैं। आज यहां पर अपनी फरियाद लेकर आए हैं। बेटा भी देख नहीं सकता है। हालांकि नगर निगम में अवकाश होने के कारण यह वापस लौट गए। मुहल्ले में सड़क निर्माण की मांग करने वालों में मधु, सुनीता देवी, रजनी, राधा एवं अन्य भी प्रमुख थे। नहीं मिल रहा है साफ पानी : वहीं पेयजल की मांग को लेकर मुहल्ला खेड़ा से भी एक दर्जन के करीब वा¨शदे नगर निगम में पहुंचे। पूरन चंद्र, मंजू यादव, टीवी यादव, राजीव यादव, सुरभि देवी आदि काफी देर तक नगर निगम में खड़ी रही। अवकाश होने के का्रण अफसरों के न मिलने पर यह भी यहां से वापस लौट गईं।