एडमिशन करेंगे खेल

सरकारी कॉलेजों में अभी एडमिशन ही चल रहे हैं। जबकि  चुनाव घोषित हो चुके हैं। एडमिशन प्रोसेस भी चुनाव पर अपना असर डालेगा। हालांकि डायरेक्ट एडमिशन की परमीशन के बाद सीटें भर सकती हैं, लेकिन अगर सीटें नहीं भरी तो कॉलेजों में पिछले साल की तुलना में वोट कम हो सकती हैं। एडमिशन के लिए परेशान हो रहे स्टूडेंट्स को छात्र नेताओं ने एडमिशन से पहले ही अपने गुटों में शामिल करना शुरू कर दिया है।

38 फॉर्म बिके

मंगलवार को आरजी कॉलेज और एनएएस कॉलेज में नामांकन के लिए फॉर्म बिक्री हुए। एनएएस में पहले दिन 18 और आरजी कॉलेज में 20 स्टूडेंट्स ने चुनाव लडऩे के लिए फॉर्म खरीदे। अतुल प्रधान ने कहा कि सीसीएसयू कैंपस की तरह से ही कॉलेजों में भी मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा।

घोषित किया पैनल

सपा छात्र सभा ने चार कॉलेजों के लिए अपना पैनल मंगलवार को घोषित कर दिया। पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में सपा छात्र सभा के अध्यक्ष अतुल प्रधान, दिग्विजय भाटी, विपिन भड़ाना समेत अन्य लोगों ने पैनल की घोषणा की।

एनएएस में सपा का पैनल

अध्यक्ष पद - पुनीत कुमार

उपाध्यक्ष पद - कुमारी रजनी तोमर

महामंत्री पद - चिराग चिकारा

संयुक्त सचिव पद - लवी जॉर्ज

कोषाध्यक्ष पद - जितेंद्र गिरी

आरजी कॉलेज में सपा का पैनल

अध्यक्ष पद - निधि

उपाध्यक्ष पद - शेफाली

महामंत्री पद - प्रिंसी

संयुक्त सचिव पद -शैली

कोषाध्यक्ष पद - कामनी सिद्दकी

एएसपीजी कॉलेज मवाना में सपा का पैनल

अध्यक्ष पद - वर्षा धनकड़

उपाध्यक्ष पद - ज्योति शर्मा

महामंत्री पद - मोनू पंवार

संयुक्त सचिव पद - नईम सैफी

कोषाध्यक्ष पद - उदय वीर राठी

माछरा डिग्री कॉलेज में सपा का पैनल

अध्यक्ष पद - कनक नागर

उपाध्यक्ष पद - विभा काजला

महामंत्री पद - अमरीश खटाना

संयुक्त सचिव पद - सुमित कुमार वैध

कोषाध्यक्ष पद - सौरभ शर्मा

National News inextlive from India News Desk