- नगर आयु1त के साथ मेयर ने गोमतीनगर का दौरा किया

- गरीब परिवार को दो अस्थाई शौचालय की दी सौगात

- मेयर कक्ष में बैठीं, सुनी लोगों की फरियाद

LUCKNOW : शपथ ग्रहण के बाद पहले दिन थर्सडे को नगर निगम ऑफिस पहुंचीं मेयर संयुक्ता 5ाटिया से मुलाकात करने व मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा रहा। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से काम को लेकर बातचीत की। फिर गोमतीनगर इलाके में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर आयु1त के साथ कई अन्य इलाकों का दौरा किया। वहीं दोपहर बाद इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में ऊर्जा संरक्षण दिवस के कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद शाम को राजाजीपुरम में पार्षदों के साथ काम करने की रणनीति को लेकर बैठक की।

बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

थर्सडे को नवनिर्वाचित महापौर संयु1ता भाटिया का नगर निगम में पहला दिन था। हालांकि मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद बुधवार को अपने कार्यालय में औपचारिकता पूरी की थी। गुरुवार को उन्होंने काम की शुरुआत की। वह सुबह अपने नगर निगम कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने नगर निगम के अफसर, कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों से मुलाकात की। उन्हें मुबारकबाद देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

नगर आयु1त संग किया दौरा नवनिर्वाचित मेयर संयु1ता भाटिया ने नगर आयु1त उदय राज सिंह और नगर निगम के अफसरों के साथ गोमती नगर और मल्हौर इलाके का निरीक्षण किया। साफ सफाई का जायजा लेने के साथ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के पास एक बस्ती में जाकर लोगों की समस्या सुनी। बस्ती में रहने वाले लोगों ने शौचालय की समस्या उनके सामने रखी। जिस पर मेयर ने तत्काल दो अस्थाई शौचालय बनाने के लिए नगर आयु1त को आदेश दिया। इसके अलावा नगर आयु1त से रेलवे के अफसरों से इस संबंध में वार्ता करने के लिए निर्देश दिये।