मुंबई (ब्यूरो)। हॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारों के साथ बन रही फिल्म 'लव सोनिया' का पहला लुक जारी किया गया है। डिजिटल मीडिया पर इस लुक को लांच किया गया। फिल्म के पहले पोस्टर में मृणाल ठाकुर नजर आ रही हैं, जो इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 
फिल्म में बॉलीवुड से ऋचा चढ्डा, मनोज बाजपेयी, राजकुमार राव, आदिल हुसैन, अनुपम खेर, रिया सिसोदिया और मराठी एक्ट्रेस साईं ताम्हणकर फिल्म की मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। हॉलीवुड की ओर से इस फिल्म में फ्रीडा पिंटो ('स्लमडॉग मिलेनियर' फेम), डेमी मूर, मार्क डुप्लेस इस टीम का हिस्सा हैं। 
फिल्म का निर्देशन तबरेज नूरानी ने किया है और सितंबर में यह फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में आ सकती है। मृणाल ठाकुर और रिया सिसौदिया को इस फिल्म से लांच किया जा रहा है। कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं मृणाल ठाकुर इस फिल्म के अलावा रितिक रोशन के साथ फिल्म 'सुपर 30' में उनकी नायिका के तौर पर काम कर रही हैं। 

ये भी पढ़ें- 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग पूरी, इस अंदाज में नजर आए परिणीति- अर्जुन

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk