-जाली नोट छापने की दो मशीन की गई जब्त

ARA/PATNA: भोजपुर में गुरुवार की सुबह 32000 रुपए के जाली नोट के साथ एक ही परिवार की तीन महिला समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोजपुर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। जाली नोट की छपाई करने वाले इस परिवार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। मौके से पुलिस ने जाली नोट छापने की दो मशीन भी जब्त की है। जिले में जाली नोट की छपाई का मामला सामने आने के बाद न केवल पुलिस में बल्कि प्रशासनिक महकमे में भी सनसनी फैल गई है। केन्द्रीय एजेंसियों के कान भी खड़े हो गये हैं।

जेल में बंद है कुख्यात

जिन लोगों को जाली नोट छापने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वे आरा जेल में बंद कुख्यात अपराधी राहुल कुमार की पत्नी नेहा देवी, लक्ष्मण यादव की पत्नी रेखा देवी, दौलतो देवी के अलावे गुड्डू कुमार और नागेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने जाली नोट छापने के गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और भोजपुर समेत आसपास के कई जिलों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। इस गिरोह का अंतरराष्ट्रीय और अंतराज्यीय कनेक्शन की जांच शुरू कर दी गई है।