RANCHI: इटखोरी व टंडवा थाना क्षेत्र से अक्टूबर में लगातार दो बैंकों से लाखों रुपए की डकैती करने के मामले में रांची के दीपाटोली से पांच लुटेरों को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से दो देशी कट्टा, एक माउजर, जाली नंबर लिखी बाइक, लूट के पैसे से खरीदे गए कपड़े, छह मोबाइल, पांच सिम आदि जब्त किए गए हैं।

नगड़ी बैंक लूटने का था प्लान

बुधवार को चतरा एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इन गिरोह के मेंबर्स ने पुलिस को दिए बयान में स्वीकार किया है कि वे लोग दिसंबर में रांची नगड़ी के ग्रामीण बैंक में डाका डालनेवाले थे। गिरफ्तार डकैतों में विजय महतो, संदीप सोनी, विकास कुमार महतो, प्रीतम तिग्गा व पप्पू यादव शामिल हैं। ये सभी दीपाटोली बांधगाड़ी में किराए के मकान में रह रहे थे। यहीं से डकैती कांड का प्लान करते थे।

दो बैंक से लूटे थे सात लाख

क्7 अक्टूबर को इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतिज स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में तीन हथियारबंद लुटेरों ने दिनदहाड़े ख्.म्ब् लाख रुपए लूट लिए थे। इस डकैती कांड को महज क्0 मिनट में अंजाम दिया गया था। इससे एक दिन पहले टंडवा थाना क्षेत्र के सिमरिया स्थित झारखंड ग्रामीण बैंक से दो बाइक पर सवार पांच लुटेरे पिस्टल के बल पर ब्.म्ब् लाख रुपए लूट कर फरार हो गए थे।

मोबाइल लोकेशन से धराए

दो दिनों के अंदर लगातार हुई बैंक लूटकांड के खुलासे में चतरा व हजारीबाग पुलिस जुट गई थी। मामले में टंडवा के टेक्निकल सेल को एक मोबाइल नंबर मिला था। इसका लोकेशन ट्रेस करने पर पता चला कि लुटेरे रांची के दीपाटोली के पास रह रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार को रांची में छापा मारा और पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया।