गांधी माई फादर:

यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म गांधी माई फादर महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरिलाल के रिश्तों पर बनी थी। फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गांधीजी के जीवन के दुखद स्िथतियों को दिखाया गया है। इसमें महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया था। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

गांधीजी पर 5 फिल्‍में जिन्‍होंने सिखाई गांधीगिरी

लगे रहो मुन्नाभाई:

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाज में शिक्षा और उसके असर पर बनी है। इस फिल्म में दिलीप प्रभावलकर ने गांधी जी का किरदार निभाया। इसमें संजय दत्त गांधीगिरी करते दिखाई दिए। दर्शकों ने इस फिल्म को भी बहुत पसंद किया। फिल्म मेकर राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई यह फिल्म गांधी जी पर बनी फिल्मों में से एक है।

गांधीजी पर 5 फिल्‍में जिन्‍होंने सिखाई गांधीगिरी

मैंने गांधी को नहीं मारा:

साल 2005 में बनी फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा को फिल्म मेकर जहनु बरूआ ने बनाया। फिल्म में एक ऐसे इंसान की मन:स्थिति को विशेष रूप से दर्शाया गया जिसे यह महसूस होता है कि कि उसने गांधीजी को मारा है। फिल्म में अनुपम खेर, उर्मिला मातोंडकर, बोमन ईरानी, प्रेम चोपड़ा, वहीदा रहमान, प्रवीन दबस, रजत कपूर, सुधीर जोशी, राजू खेर आदि कलाकार रहे।

गांधीजी पर 5 फिल्‍में जिन्‍होंने सिखाई गांधीगिरी

हे राम:

साल 2000 में फिल्म हे राम का निर्माण हुआ। यह फिल्म भी गांधी जी पर बनी। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया। कमल हासन द्वारा बनाई गई इस फिल्म में भारत विभाजन और महात्मा गांधी की हत्या वाली कहानी दिखाई गई है। फिल्म में शाहरुख खान, ओम पुरी, विक्रम गोखले, सौरभ शुक्ला, रानी मुखर्जी, हेमामालिनी जैसे कई कलाकार रहें।

गांधीजी पर 5 फिल्‍में जिन्‍होंने सिखाई गांधीगिरी

द मेकिंग ऑफ गांधी:

गांधी जी पर बनी फिल्मों में द मेकिंग ऑफ गांधी का नाम न लेना बेमानी होगी। फिल्म द मेकिंग ऑफ गांधी 1996 में बनी थी। इस फिल्म को फिल्म मेकर श्याम बेनेगल ने बनाया था। इस फिल्म में रजत कपूर ने गांधी का किरदार बखूबी निभाया। वहीं पल्लवी जोशी ने भी काफी शानदार अभिनय किया है। इसमें गांधी के महात्मा बनने के सफर को अच्छे से दिखाया गया है।

गांधीजी पर 5 फिल्‍में जिन्‍होंने सिखाई गांधीगिरी

इन 5 बुजुर्गों को सलाम, जिनके आगे फेल हैं नौजवान

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk