- नौबस्ता ट्रांसमिशन के शटडाउन लेने से एक दर्जन सबस्टेशन रहे ठप, 5 लाख लोग बिजली संकट से जूझे

-- हाईटेंशन लाइन टूटने से केशवपुरम सबस्टेशन से जुड़े हजारों घरों की बिजली भी रही गुल

KANPUR: मंडे को नौबस्ता ट्रांसमिशन के अचानक पॉवर शटडाउन लेने से केस्को के करीब एक दर्जन सबस्टेशन ठप हो गए। इसकी वजह करीब 5 लाख लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कई एरियाज में लोगों को पानी की समस्या भी फेस करनी पड़ी

इंसुलेटर में आई खराबी

मंडे की दोपहर इंसुलेटर में आई खराबी सुधारने के लिए नौबस्ता ट्रांसमिशन ने शटडाउन लिया। इस शटडाउन से पहले 63 एमवीए से जुड़े केस्को के सबस्टेशन बाबूपुरवा, हंसपुरम, किदवई नगर एच ब्लॉक व के ब्लाक, कोयला नगर, दबौली आदि सबस्टेशन ठप रहे। ये सबस्टेशन दोपहर में सवा घंटे तक ठप रहे। इसके बाद दोपहर 1.40 बजे नौबस्ता ट्रांसमिशन के 40 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर का शटडाउन लिया गया। जिससे हैरिसगंज, पशुपति नगर, बूढ़पुर मछरिया आदि सबस्टेशन ठप हो गए। एक घंटे के बाद पॉवर सप्लाई हो सकी।

फीडर ब्रेकडाउन

इससे पहले सुबह 3.20 नौबस्ता (2) सबस्टेशन से जुड़े निराला नगर वन, टू व गुलमोहर फीडर में फीडर ब्रेकडाउन हो गया। इसकी वजह से 30 हजार की आबादी अंधेरे में डूब रही। सुबह 5.30 बजे करीब पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो सकी। वहीं दूसरी ओर जरीब चौकी के लेनिन पार्क की ट्राली में शटडाउन की वजह से दोपहर 12.30 बजे हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। लाइट दोपहर 2.45 बजे आई। वहीं सुबह 6.30 बजे करीब केशवपुरम सबस्टेशन के सैयद नगर फीडर की हाईटेंशन लाइन टूटने से 2910 घर, दुकानों की लाइट गायब हो गई। पॉवर सप्लाई लगभग दो घंटे बाद नॉर्मल हो सकी।

इफेक्टेड सबस्टेशन- बाबूपुरवा, आनन्दपुरी, हंसपुरम, किदवई नगर एच व के ब्लाक, कोयला नगर, दबौली, नौबस्ता वन

टाइम-- सुबह दोपहर 12.30 से 1.40 बजे तक

इफेक्टेड सबस्टेशन-- पशुपति नगर, हैरिसगंज, बूढ़पुर मछरिया,

टाइम- दोपहर 1.40 से 2.40 बजे तक