न्ष्ठढ्ढञ्जङ्घन्क्कक्त्र : आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा होल्डिंग टैक्स वसुली करने को लेकर जोरदार तरीके से अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा उपभोक्ता के लिए बेहतर योजना लाया गया है। जिसके तहत जो उपभोक्ता के द्वारा जून माह में अपना होलडिंग टैक्स केा जमा करेगे उसको टैक्स में 5 प्रतिशत का छूट प्रदान किया जाएगा। जून माह के बाद नगर निगम के द्वारा सघन कारवाई किया जाएगा। इसके तहत लोगो को भारी जुर्माना लगाकर टैक्स को वुसली का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर बताया जाता है कि आदित्यपुर नगर निगम के 30 हजार 200 उपभोक्ता है जिनके द्वारा होल्डिंग टैक्स प्रदान किया जाता हे।

4.50 करोड़ टैक्स वसूली है टारगेट

नगर निगम के द्वारा इस बार का टैक्स वसूली लक्ष्य 4 करोड़ 52 लाख 48 हजार रखा रखा गया है लेकिन वर्तमान समय में नगर निगम को महज 47 लाख 44 हजार की राशि ही टैक्स के मद में प्राप्त हुआ है। इसको लेकर आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा एक टीम का गठन करके टैक्स के वसुली करने का कार्य में तेजी लाने का प्रयास करेगे। इसको लेकर टैक्स नही देने वाले लोगो के खिलाफ जोरदार तरीके से कारवाई किया जाएगा।

डीप बोरिंग पर लगेगी रोक

आदित्यपुर नगर निगम में जोरदार तरीके से हो रहे डीप बोरिंग से जलस्तर काफी नीचे चला गया है। इसको लेकर नगर निगम भी काफी चिंतित है। इसको लेकर आने वाले समय में आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा डीप बोरिंग पर रोक लगाने का विचार कर रही है अब आदित्यपुर नगर निगम में केवल सामान्य 6 इंच वाला बोरिंग होगा। इसका मुख्य उदेश्य है क्षेत्र में आने समय में हो रहे भीष्ण पेयजल संकट से उबारा जा सके। हालांकि इसपर अभी कोई ठोस निर्णय नही लिया गया हे। लेकिन शनिवार होने वाले बोर्ड की बैठक में इसका लाने का विचार किया जा रहा है। अबर बोर्ड से स्वीकृति मिल गया तो इसपर रोक लगना तय माना जा रहा है।