RANCHI: लातेहार के गारू थाना क्षेत्र के लाटू जंगल में नक्सलियों ने लैंँडमाइंस विस्फोट किया है। इसमें चार जवान जख्मी हो गए हैं। लातेहार के एसपी धनंजय सिंह ने बताया कि ये जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। घायल जवानों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है। सभी घायल जवान सीआरपीएफ की क्क्ख्वीं बटालियन के हैं। इनमें सेकेंड इनकमान डीसी गांगटे, हेड कांस्टेबल नीलेश पांडेय, जवान दीपक सिंह और गोपाल सिंह यादव शामिल हैं।

बूढ़ा पहाड़ से सटा है इलाका

पुलिस सूत्रों के अनुसार विस्फोट से घटनास्थल पर एक बड़ा गढ्डा बन गया और पांच जवान धमाके के साथ वाहन समेत विस्फोट स्थल से दूर जा गिरे। मालूम हो कि

जहां विस्फोट हुआ वो इलाका बूढ़ा पहाड़ से सटा हुआ है। बूढ़ा पहाड़ को नक्सलियों का सेफ जोन माना जाता है। यहीं माओवादियों का शीर्ष नेता और एक करोड़ रुपए का इनामी नक्सली अरविंद के छिपे होने की बात कही जा रही है। इस पूरे इलाके में नक्सलियों ने

सुरक्षा सलाहकार ने किया था दौरा (बॉक्स)

जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान शुक्रवार को एंटी नक्सली ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी बीच जैसे ही जवान बूढ़ा पहाड़ इलाके के करीब पहुंचे, नक्सलियों ने लैंडमाइंस विस्फोट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। गौरतलब हो कि गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सीआरपीएफ अधिकारियों के साथ लातेहार का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ अपनाई जानेवाली स्ट्रेटजी आदि के बारे में जानकारी हासिल की थी।