ranchi@inext.co.in
रांची : स्टेट पुलिस की नींद पांच महिला नक्सलियों ने उड़ा कर रख दी है। जया, भवानी, सोनिया, तारा और सुनिता ये वो पांच नाम हैं, जिन्होंने फिलहाल झारखंड पुलिस के अधिकारियों को परेशान कर रखा है। पुलिस के जबरदस्त एंटी नक्सल ऑपरेशन के कारण ओहदेदार नक्सलियों का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। इसलिए इन पांच महिला नक्सलियों ने पूरे राज्य में संगठन की कमान संभाल ली है और लगातार हिंसात्मक वारदातों को अंजाम देने की रणनीति बना रही हैं। इन महिलाओं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई घटनाओं को अंजाम देकर प्रशासन को खुली चुनौती दी है।

पुरुषों से ज्यादा खूंखार महिलाएं

झारखंड में सक्रिय नक्सली संगठन की महिला नक्सली अब संगठन में पुरुषों से भी ज्यादा खूंखार मानी जाने लगी हैं। हिंसक वारदातों के पीछे अधिकांश मामलों में महिला नक्सलियों का नाम सामने आ चुका है। महिला नक्सलियों में कई ओहदेदारों की बड़े पत्‌नी, बहन या रिश्तेदार है। झारखंड पुलिस की हिटलिस्ट में शामिल इन नक्सलियों पर 25 लाख रुपये तक का इनाम रखा गया है।

शहर में उपस्थिति के मिल रहे संकेत

इन पांचों महिला नक्सलियों के राजधानी समेत स्टेट के महत्वपूर्ण शहरों में होने के संकेत पुलिस को मिल रहे हैं। रांची, चाईबांसा, जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा में अक्सर इनके होने की जानकारी के बाद खुफिया विभाग ने विशेष अलर्ट जारी कर दिया है।

ये हैं वो महिला

जया -गिरिडीह जिले के पीरटांड़ की रहनेवाली है। नक्सली विवेक उर्फ प्रयाग की पत्‌नी हैं और सीपीआई माओवादी की सब एरिया कमेटी की सदस्य है.पुलिस ने इस पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है।

 

अरुणा- माओवादियों के सब एरिया कमेटी की बैदुगुला अरुणा के कई नाम हैं। इसे जया, पदमा जैसे कई नामों से जाना जाता है। 25 लाख की ईनामी अरुणा तेलांगना के वारंगल जिले से ताल्लुकक रखती है। झारखंड के बुढ़ा पहाड़, गुमला और लातेहार जिलों में नये नक्सली कैडर तैयार करती है और महिलाओं को संगठन से जोड़ती है। यह सुधाकरण की पत्नी है।

 

भवानी- आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले की भवानी पर झारखंड पुलिस ने 10 लाख ईनाम रखा है। जोनल कमेटी मेंबर भवानी विशेष तौर पर झारखंड के लातेहार जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक्टिव है।

 

पीसी दी- दुमका जिले के काठीकुंठ ब्लॉक की पीसी दी सब जोनल मेंबर है। झारखंड पुलिस ने उस पर 5 लाख रुपये का इनाम रखा है।

 

सुनीता - बोकारो की सुनिता एलजीएस दस्ते की है। इसे प्रतिमा और रामा के नाम से भी जाना जाता है.ण् पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा है।

 

 

नक्सलियों से रिलेटेड सूचनाएं संकलित होती रहती हैं। हाल के दिनों में महिला नक्सलियों की एक्टिविटी काफी बढ़ गयी है। इन लोगों के मूवमेंट पर पुलिस की नजर है और जल्द ही कुछ बड़े नामों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

आशीष बत्रा

आईजी सह पुलिस प्रवक्ता