प्रशासन से संपर्क टूट गया

जानकारी के मुताबिक आजकल पाकिस्तान में भारी वर्षा से बाढ़ का कहर जा रही है। इस बाढ़ में अब तक करीब 36 लोगों के मारे जाने की अधिकारिक पुष्टि हुई है। बाढ़ के कहर से यहां से लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली जा रही हैं। सेना के जवान नागरिकों व जानवरों को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं। सूत्रों की माने तो यहां पर कई पुल और सडकें पूरी तरह से पानी में बह गईं। करीब आधा दर्जन गांव भी पानी में बह गए। इसके अलावा दूरदराज के कई इलाकों का जिला प्रशासन से संपर्क टूट गया है। हालांकि प्रशासन उन गावों से संपर्क साधने का लगातार प्रयास कर रहा है। वहीं पाक में बाढ पीड़ित गांवो के लिए शासन प्रशासन सभी मदद के लिए सक्रिय हैं।

वर्षा अभी कई दिनों तक

पाक के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ प्रमुख इमरान खान और मुख्यमंत्री परवेज खटक ने बाढ़ पीड़ित कुछ इलाकों का दौरा किया। प्रशासनिक व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाने का निर्देश देते हुए बाढ़ पीडितों से भी मुलाकात की। इतना ही नहीं इस दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पीड़ितों को 50 करोड़ रुपये के राहत पैकेज का ऐलान किया। जिसमें मकान के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं पाक के मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की तेज वर्षा अभी कई दिनों तक जारी रहेगी। वहीं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि पंजाब में बाढ़ से 366 गांव और दो लाख से अधिक लोग प्रभावित परेशान हुए हैं। इसके अलावा करीब दो लाख एकड़ की फसल नष्ट हो गई।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk