गिरफ्तारी के लिए औद्योगिक थाने की पुलिस ने कई जगह दी दबिश, नतीजा शून्य

PRAYAGRAJ: कस्टडी से साथियों द्वारा शुक्रवार की देर रात छुड़ाए गए वांछित दीपक प्रधान को औद्योगिक थाने की पुलिस दो दिन बाद भी नहीं दबोच सकी। पुलिस को चुनौती देकर वह खुलेआम घूम रहा है। रविवार को उसकी गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश का भी नतीजा शून्य ही रहा।

शुक्रवार रात हुआ था फरार

औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित सण्डवा के पास शुक्रवार रात दुर्गा पूजा की प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम था। बताते हैं कि कई मामलों में वांछित बेलवट गांव निवासी दीपक प्रधान पुत्र रामकिशन भी शामिल था। मुखबिर की सूचना पर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसे दबोच भी लिया। मगर इस बीच उसके साथी पुलिस से भिड़ गए और वांछित को छुड़ा कर सभी फरार हो गए। इस भिडं़त में दो सिपाहियों के घायल होने की भी बात सामने आई थी। पुलिस की गिरफ्त से फरार वांछित की तलाश में पुलिस नैनी के कई मोहल्लों में दबिश दी। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। औद्योगिक थाना के एसओ का कहना है कि तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।