यमुना में डेढ़ मीटर और गंगा में आधा मीटर बढ़ा जलस्तर

किनारों पर मछलियां दिखने से कौतूहल

बैंक रोड पर लगा मेला, उफान देखने उमड़ी भीड़

ALLAHABAD: नदियों का पानी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। गंगा-यमुना दोनों के जलस्तर में शनिवार को तेजी से वृद्धि देखी गई जिससे तटीय इलाकों में रहने वालों की दहशत बढ़ती जा रही है। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी दिनभर कछारी इलाकों के चक्कर काटते रहे। हालांकि, उनका कहना है चिंता की कोई बात नहीं है। इस बीच नदियों में आया उफान लोगों के कौतूहल का सबब बना हुआ है। शनिवार को बैंक रोड पर नदी का जलस्तर देखने वालों का हुजूम उमड़ा रहा। किनारों पर दिख रहीं मछलियां भी कौतूहल का विषय रहीं।

यमुना में डेढ़ मीटर बढ़ा पानी

यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी सेमी में नहीं बल्कि मीटर में हो रही है जिससे तटीय इलाकों के रहने वाले दहशत में हैं। शनिवार को छतनाग में क्.भ्ब् मीटर और नैनी में क्.ब्भ् मीटर जलस्तर बढ़ा है। जिसने जिला प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। आने वाले समय में यह सिलसिला जारी रह सकता है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के मुताबिक, चंबल नदी के पानी की वजह से यमुना में उफान बना हुआ है, जो आगे जारी रहेगा। हालांकि, बांदवगढ़ में राइजिंग स्पीड कम हुई है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

गंगा में भी उफान जारी

यमुना की तरह गंगा नदी में भी उफान जारी है। शनिवार को फ्म् सेमी जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर से एक बार फिर ख्.क्ब् लाख और हरिद्वार से म्ब्.म्8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जो रविवार को इलाहाबाद पहुंचकर दिक्कतें पैदा करेगा। यमुना में उफान का असर तटीय इलाकों में दिखने लगा है। इसके चलते सलोरी, बघाड़ा, सदियाबाद, मढौका, कछार, मवैया, अरैल समेत अन्य इलाकों में भी पानी घरों के नजदीक पहुंच गया है। इससे लोगों में दहशत नजर आने लगी है। लोगों ने पलायन की कोशिशें तेज कर दी हैं।

वीकेंड पर लगा मजमा, दिखीं मछलियां

नदियों में उफान आना पब्लिक के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। शनिवार को वीकेंड के मौके पर नए यमुना पुल और बैंक रोड के आसपास के इलाकों में सैर-सपाटा करने वालों की भारी भीड़ नजर आई। उन्होंने यमुना की लहरों का जमकर लुत्फ उठाया। इतना ही नहीं, नदियों के किनारे पर मछलियां नजर आने से भी लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है। बताया जाता है कि लहरें तेज हो जाने के बाद मछलियां किनारे की ओर भागने लगी हैं।

शनिवार का जलस्तर

फाफामऊ- 78.8भ् मीटर

छतनाग- 77.क्ख् मीटर

नैनी- 77.8म् मीटर

- नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिस पर लगातार नजर रखी जा रही है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है। चंबल नदी के पानी की राइजिंग स्पीड बांदवगढ़ के आसपास के इलाकों में कम हुई है जिससे आने वाले दिनों में राहत मिल सकती है।

मनोज सिंह, अधिशासी अभियंता, सिचाई विभाग बाढ़ प्रखंड