- यमुना-गंगा में लगातार जारी है जलस्तर में बढ़ोतरी

- एक मीटर और बढ़ा तो खतरनाक हो जाएंगी परिस्थितियां

ALLAHABAD: शॉकिंग है, लेकिन ये सच है। अगर मध्य प्रदेश में बारिश लगातार जारी रही तो इलाहाबाद में बाढ़ आ सकती है। इसका प्रभाव भी नजर आने लगा है। दरअसल, एमपी की चंबल नदी में आए उफान का असर यमुना नदी में दिख रहा है। रविवार को भी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। हालात यहां तक पहुंचे हैं कि एक मीटर और पानी बढ़ा तो तटीय इलाकों में पानी प्रवेश कर जाएगा, जिससे बचने के लिए स्लूज गेट बंद करना पड़ेगा। इस सीजन में लगातार दूसरी बार यह परिस्थिति बन रही है।

लगातार बढ़ रहा है पानी

रविवार को भी यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा। छतनाग और नैनी में ब्ब्-ब्ब् सेमी जलस्तर बढ़ने से स्थिति पहले से ज्यादा गंभीर होती जा रही है। इसका असर गंगा नदी में भी दिखने लगा है। इस दौरान गंगा में ख्भ् सेमी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस सिचुएशन ने अधिकारियों के कान खड़े कर दिए हैं। सिचाई विभाग समेत दूसरे विभाग के अधिकारी रविवार को लगातार शहर के तटीय इलाकों का जायजा लेते रहे। उनका कहना है कि नदियों में उफान की यही स्थिति बनी रही तो शहर के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

80 मीटर के बाद बंद कर देंगे स्लूज गेट

मौजूदा समय में बाढ़ के खतरे का निशान 79 मीटर का आंकड़ा पार कर चुका है। महज चार मीटर और बढ़ोतरी हुई तो शहर के कई इलाके जलमग्न हो जाएंगे। सिचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह का कहना है कि एक मीटर और पानी बढ़ा तो स्लूज गेट बंद करना पड़ेगा। बता दें कि इस समय एमपी में झमाझम बारिश हो रही है। जिसकी वजह से चंबल नदी में जबरदस्त उफान आया है। चंबल का पानी यमुना में आ जाने से इलाहाबाद भी प्रभावित हो रहा है। यही कारण है कि प्रशासनिक अधिकारी एमपी में बारिश थमे रहने की प्रार्थना कर रहे हैं।

कानपुर से लगातार छोड़ा जा रहा सैलाब

उधर, कानपुर से गंगा नदी में लगातार सैलाब छोड़ने का क्रम जारी है। लगातार सातवें दिन रविवार को कानपुर गंगा बैराज से ख्.ख्0 लाख और हरिद्वार से म्ख् हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। यह पानी अगले ख्ब् घंटों में इलाहाबाद में प्रवेश करेगा। गंगा-यमुना में पानी बढ़ जाने का असर साफ नजर आया। जिसके चलते बैंक रोड, सरस्वती घाट, मनकामेश्वर, यमुना ब्रिज आदि इलाकों में जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने रविवार की छुट्टी को नदियों की उफनाती लहरों के साथ सेलिब्रेट किया।

रविवार को नदियों का जलस्तर

फाफामऊ- 79.क्0 मीटर

छतनाग- 77.भ्म् मीटर

नैनी- 78.फ् मीटर