जकार्ता (रॉयटर्स)। इंडोनेशिया में भूकंप-सुनामी के बाद बाढ़ ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में स्थित एक इस्लामिक में शुक्रवार को आई बाढ़ से 11 बच्चों की मौत हो गई।  अधिकारियों ने बताया कि एक छात्र लापता है, जिसकी तलाश में बचावकर्मी जुटे हैं। शुक्रवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ का बड़ा प्रभाव उत्तरी सुमात्रा के मंडल नताल इलाके में भी देखा गया। यहां बाढ़ से 20 घर तबाह हो गए। मंडली नताल पुलिस प्रमुख इरसन सिनुहाजी ने बताया कि अधिकारी फिलहाल अन्य संभावित लापता हुए लोगों की जांच कर रहे हैं।

कई इमारतें हुईं धवस्त
उन्होंने कहा, 'जिले का मुखिया स्थानीय परिवारों के साथ लापता लोगों की जांच कर रहे हैं और बाढ़ से नौ घर भारी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।' सिनुहाजी ने रॉयटर्स से कहा कि मुरा सलादी गांव के एक स्कूल में जब शुक्रवार को शाम 4:15 बजे बाढ़ आई, उस वक्त एक क्लास में 29 छात्रों को पढ़ाया जा रहा था। मंडली नताल पुलिस प्रमुख ने बताया कि बाकी बच्चे सुरक्षित हैं , 11 बच्चों की मौत हुई है और एक छात्र लापता है। स्थानीय मीडिया द्वारा जारी की गई तस्वीरों में साफ देखा सकता है कि बचावकर्मी बाढ़ के बाद धवस्त हुईं इमारतों में फंसे हुए लोगों को बचाने में जुटे हैं।

चीन की मदद से श्रीलंका बना रहा नया महानगर जो हांगकांग, दुबई को देगा टक्कर

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर

International News inextlive from World News Desk