RANCHI

दो दिन पहले तक रांची के मॉर्केट में आटा क्8 रुपए से लेकर ख्0 रुपए प्रति किलो बिक रहा था लेकिन शनिवार को रांची के मॉर्केट में यह ख्ख् रुपए किलो बिका। इसके साथ ही सूजी और मैदा का रेट भी बढ़ गया है सूजी ख्0 रुपए किलो और मैदा ख्ख् रुपए किलो तक बिक रहा है।

महंगाई के कारण किचन का बिगड़ गया बजट

क्-इनकम वही लेकिन खर्च बढ़ गया

आज महंगाई के कारण हर फैमिली का बजट बिगड़ गया है। प्याज तो बढ़ते दामों से रूला ही रहा है उसके साथ दाल और हरी सब्जियों के दाम भी बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। फैमिली का इनकम तो वहीं है लेकिन महंगाई के कारण खर्च बहुत बढ़ गया है।

बबिता गोयल, अध्यक्ष लायनेस क्लब रांची

ख्-सरकार को महंगाई पर लगाना चाहिए नियंत्रण

दाल और प्याज भोजन का अभिन्न अंग है। ऐसे में जब इसका दाम बढ़ता है तो इसका सीधा असर किचन पर पड़ता है। रांची में दाल और प्याज के दाम काफी बढ़ गए हैं। सरकार को महंगाई पर रोक लगाने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

वीणश्री, थड़पखना

फ्-दाल और प्याज के दाम आम आदमी को रूला रहे

दाल और प्याज के दाम के साथ ही तेल और चीनी के दाम भी काफी बढ़ गए है। किचन पर इसका असर पड़ रहा है। आज महंगाई के कारण सभी फैमिली परेशान है। सरकार को इसपर सोचना चाहिए।

मोनिका लाल, कोकर

ब्-आम आदमी के किचन से कहीं गायब न हो जाए प्याज और दाल

जिस तरह से आज प्याज और दाल के दाम बढ़े हैं उससे आने वाले दिनों में अगर इसके दामों में गिरावट नहीं आई और सरकार ने जरुरी कदम नहीं उठाएं तो आम आदमी के घरों से प्याज और दाल गायब हो जाएंगे। बढ़ती हुई महंगाई से आम से लेकर खास सभी लोग परेशान हैं। सरकार को महंगाई पन नियंत्रण करना चाहिए।

अनुपमा प्रसाद, मोरहाबादी