हेल्थ एंड सेफ्टी डे आज का लोगो बनाएं

16 अप्रैल को है हेल्ड एंड सेफ्टी डे, फूड विभाग बच्चों बताएगा स्वस्थ रहने के नुस्खे

Meerut। कहते हैं कि स्वस्थ शरीर एक नियामत है और इसीलिए किताबी ज्ञान से इतर अब फूड विभाग बच्चों को साफ-सफाई और हाइजीन के बारे में पढ़ाएगा। स्कूली बच्चों में गुड फूड हैबिट्स डेवलप करने के लिए फूड विभाग ने यह नई पहल की है। इस योजना के तहत विभाग की टीम स्कूलों में जाकर हाइजीन की क्लास लगाएगी।

हैंड वॉशिंग का तरीका

सबसे ज्यादा बीमारियां हाथों से ही फैलती हैं। इसके मद्देनजर फूड विभाग की टीम स्कूलों में जाकर सबसे पहले बच्चों को हैंड वॉश के बारे में बताएगी। हेल्थ सेफ्टी पर होने वाली कार्यशाला में बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और खाने से पहले व बाद में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया जाएगा।

बेसिक स्कूलों में क्लास

विभाग की ओर से यह कार्यशाला बेसिक प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में चलाई जाएगी। हालांकि प्राइवेट स्कूलों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। लंच टाइम से पहले ही स्कूल में यह कार्यशाला चलेगी। यही नहीं, कई स्कूलों में तो कार्यशाला शुरू भी हो गई हैं। साथ ही साथ साफ -सफाई से जुड़े प्रश्नों के आधार पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएंगी।

बच्चों को खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक करने के लिए स्कूलों में यह कार्यशाला आयोजित कराई जाएंगी। इसके लिए हमने अलग-अलग टीमें बनाई हैं।

अर्चना धीरान, अभिहित अधिकारी, फूड डिपार्टमेंट