विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ को अब तक कि सबसे सफल विदेशी ऐक्ट्रेस कहा जा सकता है। कैटरीना ने बॉलीवुड में कदम बड़ी ही विवादित फिल्म बूम से रखा मगर उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कैटरीना के हिस्से में नमस्ते लंदन, रेस, पार्टनर, न्यूयॉर्क और अजब प्रेम की गज़ब कहानी जैसी सफल फिल्में हैं और इस समय वह बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
ऐमी जेक्सन
साउथ इंडियन फिल्मो की जान एमी जैक्सन एक ब्रिटिश मॉडल हैं। ऐमी ने साउथ इंडियन फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। ऐमी फिल्म एक दिवाना था में प्रतीक बब्बर के साथ नजर आईं थीं। उन्होंने बॉलीवुड सहित तमिल, तेलगु की कई फिल्मों में काम किया है। जल्द ही वो रजनीकांत के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
जैकलीन फर्नांडीज
फिल्म अलादीन से बॉलीवुड इंट्री करने वाली जैकलीन फर्नांडीज की बात करें तो उन्हें भी बॉलीवुड कुछ ज्यादा ही रास आ रहा है, उनका खाता बॉलीवुड में खुल ही गया है। वो आने वाले समय में वो हाउसफुल 2, राज 3, रेस 2, के साथ कई फिल्मों में नज़र आने वाली है। यानी जैक भी बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
जिसेल मोन्टीयारो
ब्राजीलियन मॉडल जिसेल मोन्टीयारो को फिल्म लव आज कल से पहले शायद ही कोई जनता होगा मगर पिछले साल सैफ अली खान के साथ इस फिल्म में नज़र आने के बाद जिसेल चर्चा में आगई थीं। इस फिल्म में जिसेल ने एक गाँव की गोरी का किरदार इतनी बखूबी निभाया कि कोई समझ ही नहीं पाया कि जिसेल विदेशी हैं। बाद में जिसेल को कई डिजायनर्स के लिए रैम्प पर वॉक करते हुए भी देखा गया।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
क्लॉडिया क्रिसेला
क्लॉडिया एक जर्मन मॉडल हैं। वो इंडिया में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की ब्रांड अंबेसडर बन कर आईं थी। 2008 में उन्होंने एक थ्रिल फिल्म कर्मा में काम किया था। बिगबॉस के सीजन 3 में भी क्लॉडिया नजर आईं थीं। क्लॉडिया अक्षय कुमार के साथ बलमा हो सॉन्ग के बाद बॉलीवुड में हिट हैं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
लॉरेन गॉटलिब
लॉरेन एक अमेरिकन डॉन्सर है। 2012 में वो रैमो डिसूजा की फिल्म एनी बड़ी कैन डॉन्स में नजर आईं थी। लॉरेन झलक दिखलाजा 6 में भी रनरअप थी। लॉरेन पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ भी नजर आईं थीं। अंबरसरिया गाने में उन्होंने अपने डॉन्स का भी जलवा बिखेरा। कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, कॉमेडी नाइट्स लाइव और कॉमेडी क्लासेस में भी लॉरेन नजर आ चुकी हैं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
ऐली एवरम
ऐली एवरम स्वीडशि ग्रीक एक्ट्रेस हैं। वो एक डॉन्स ग्रुप संडेबर्ग के साथ भारत आईं थीं। 2008 में ऐली ने स्वीडन में एक क्राइम ड्रामा फिल्म में काम किया था। जिसके बाद वो इंडिया आ गई।
2013 में ऐली ने फिल्म मिक्की वायरस से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो बिगबॉस में भी नजर आईं थीं।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
नरगिस फाकरी
नरगिस फाकरी अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने अमेरिका नेक्स्ट टॉप मॉडल में भी शिरकत की थी। किंगफिशर कलेंडर गर्ल बनने के बाद वो यूएस की टॉप मॉडल में आती हैं। नरगिस फाकरी इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में आईं थीं। उन्होंने बैंजो, डिशुम जैसी फिल्मों में काम किया है।

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
सनी लियोनी
बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी के करोड़ों दिवाने हैं। सनी ने बॉलीवुड में बिग बॉस के जरिये इंट्री ली थी। उन्होंने महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मे की हैं। हॉल ही में उन्होंने किंग खान के साथ लैला मैं लैला डॉन्स की स्टेज पर आग लगा दी थी।  

विदेशी हीरोइनें जिन्‍होंने बॉलीवुड में गाड़े सफलता के झंडे
बारबरा मोरी
मेक्सिकन ऐक्ट्रेस बारबरा मोरी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर लिया जा सकता है। जिन्हें बॉलीवुड के हार्टथ्रोब अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म काइट्स में अभिनय करने का मौका मिला। फिल्म तो ज्यादा नहीं चल सकी मगर फिल्म के माध्यम से बारबरा ने खूब सुर्खियां बटोरी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk