फोटो-1,2.

-बेरीवाड़ा रेंज की सेंधली चौकी पर तैनात था वन आरक्षी अर्जुन सिंह

-वन गुर्जरों ने चौकी को जलाने का भी किया प्रयास

DEHRADUN: वन गुर्जर अब वन विभाग पर भारी पड़ने लगे हैं। पेड़ काटने के आरोप में गिरफ्तार दो वन गुर्जरों को छुड़ाने के लिए साथियों ने राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीवाड़ा रेंज की सेंधली चौकी पर हमला कर वहां तैनात वन आरक्षी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया और बीच जंगल में फेंक दिया। साथ ही चौकी में तोड़फोड़ कर उसे जलाने की भी कोशिश की। मामले की जानकारी घायल वन आरक्षी ने किसी तरह वन अधिकारियों को दी।

जानकारी के मुताबिक राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीवाड़ा रेंज की सेंधली चौकी पर तैनात वन आरक्षी समुंदर सिंह, कुंवर सिंह, विनोद चंद व अन्य वन आरक्षियों ने जंगल से शीशम की लकड़ी काट कर ले जाते हुए वन तस्कर शौकीन अड्डा व शहजाद पुत्र मूसा को बुधवार की देररात करीब क्क् बजे गिरफ्तार किया था। चौकी पर लाने के बाद वे दोनों वन तस्करों को वन आरक्षी रेंज ऑफिस लेकर जाने लगे। इस दौरान चौकी पर वन आरक्षी अर्जुन सिंह अकेला रह गया। इस बीच रात करीच एक बजे दो दर्जन से अधिक वन गुर्जरों ने अपने साथी को छुड़ाने के लिए अचानक चौकी पर हमला कर दिया। चौकी में साथी के नहीं मिलने पर आरक्षी अुर्जन सिंह की बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी और अपने साथ बंधक बनाकर ले गए। रास्ते में भी उन्होंने अर्जुन को लाठी-डंडों से जमकर पीटा इससे अर्जुन बेहोश हो गए। इस पर मरा जानकार वन तस्कर उन्हें अधमरी हालत में जंगल में फेंक कर फरार हो गए।

छेड़छाड़ का आरोप

महिला इमराना व गुलशाना आदि का आरोप है कि वन आरक्षी अर्जुन सिंह ने देररात उनके डेरे पर पहुंचा और शौकीन अड्डा व शहजाद की जानकारी ली। इसके बाद वन आरक्षी ने उनसे छेड़छाड़ व अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट करने के साथ-साथ झोपड़ी में रखा सामान व टीवी पटक कर तोड़ दिया। शोर मचाने पर भाग कर चौकी में छिप गया जब वहां जाकर विरोध जताया गया तो मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि विभाग जानबूझकर इस मामले को वन तस्करी से जोड़ रहा है।

वन विभाग की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दो दर्जन वन तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ऋतुराज सिंह, थानाध्यक्ष सिडकुल