- 389 हेक्टेयर जमीन का किया गया चिह्नाकंन

- जुलाई के पहले सप्ताह से शुरु होगा अभियान

आगरा। वन विभाग इस बार पौधारोपण अभियान में चार लाख 29 हजार 900 पौधों का रोपण करेगा। इसके लिए वन विभाग ने 389 हेक्टेयर भूमि का चिह्नाकंन कर लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी रुपरेखा तैयार की ली है। वैसे तो जिले में 20 लाख पौधे रोप जाएंगे। इसमें अलग-अलग सभी विभाग और सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। ये कार्य जुलाई के पहले सप्ताह से शुरु कर दिया जाएगा।

अभी तक 40 हजार पौधों का हो चुका है रजिस्ट्रेशन

अभी तक गंगा सेवा हरीतिमा एप में 40 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन दर्ज करा दिया है। आपको बता दें कि हरीतिमा अभियान के तहत वन विभाग ने गंगा सेवा हरीतिमा नामक एक एप लॉच किया है। हरीतिमा अभियान के तहत प्रदेश सरकार के निर्देश पर वन विभाग ने एक गंगा सेवा हरीतिमा अभियान के नाम पर एप लांच किया है.एक पौधा एक व्यक्ति के तहत इसमें रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। अब हर व्यक्ति जो भी पौधारोपण करेगा। उसकी डिटेल वन विभाग के पास रहेगी। इससे ये पता लग सकेगा। अभियान में कितने लोगों ने पौधारोपण किया।