-बहेड़ी में किया हमला

-गांव में फैली दहशत, नहीं थम रहा कुत्तों का आतंक

बहेड़ी: आदमखोर कुत्तों के झुंड ने फैजगंज कमठेना गांव में एक महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घटना से गांव में हड़कंप गया। हमला करने वाले कुत्तों की संख्या दो दर्जन बताई जा रही है। दो दिन पहले भाटिया फार्म पर छात्र अशोक को नोच डाला था।

गन्ना काट रही थी महिला

फैजगंज कमठेना गांव में गन्ना काटने गई पिंदारी अभयचंद गांव के अशरफी लाल की पत्‍‌नी रेशमवती (37) ट्यूजडे को दिन में करीब तीन बजे खेत में गन्ना काट रही थी। तभी अचानक दो दर्जन आदमखोर कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे कुत्तों को भगाया् हमले में घायल महिला को ग्रामीण सीएचसी लेकर गए् हालांकि जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि कुत्तो को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है। टीम ने जागनडांडी, परोही, नजरगंज व पृथ्वीपुर गांवों में कॉम्बिंग की लेकिन कुत्ते नहीं मिले।

कुत्तों को पकड़ने का प्रयास जारी है। टीम बनाई गई है। जो लगातार उन्हें ढूंढ रही है। राइस मिल के पास कुत्ते देखे गए थे। जल्द ही कुत्ते पकड़े जाएंगे।